Wednesday , August 19 2026
Breaking News

“Vijay हार जाएंगे…” अफवाह सुनकर फैन ने काटा अपना गला, अब तमिलनाडु में बंपर जीत की ओर TVK

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिल सुपरस्टार थलपति विजय भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. विजय करीब 36 सालों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और लगातार हिट पर हिट दे रहे हैं. उनकी फैन फोलोइंग भी तगड़ी है. चुनावी कैंपेन के दौरान उनकी रैलियों और रोड शो में जनसैलाब उमड़ता दिखता था. लेकिन चुनावी नतीजों से पहले ही उनके एक फैन ने आत्महत्या करने की कोशिश की. उस फैन को डर था कि कहीं उसके हीरो की पार्टी टीवीके (तमिलनाडु वेट्री कज़गम) इस चुनाव में हार न जाए. मगर मतगणना के शुरुआती रुझानों में विजय की टीवीके को बंपर सीटें मिलती दिख रही हैं.

विजय के इस फैन का नाम महेंद्रन है और वो 28 साल का है. टीवी9 तमिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्रन ने उन अफवाहों पर यकीन कर लिया, जिसमें कहा जा रहा था कि विजय की पार्टी TVK इस विधानसभा चुनाव में हार जाएगी. इन अफवाहों पर यकीन कर के महेंद्रन ने अपनी जान देने की कोशिश की. उसने अपने गले को चाकू से काट लिया. महेंद्रन ने मतगणना से पहले ही विजय की हार के डर से गला काट कर जान देने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि महेंद्रन तमिलनाडु के कृष्णागिरी का रहने वाला है.

अपने घर के बाहर ही जान सुसाइड की कोशिश

महेंद्रन अपने घर के बाहर खड़ा था और उसके हाथ में एक चाकू था. अचानक उसने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. आस पास मौजूद लोगों ने उसे रोका और तुरंत कृष्णागिरी गवर्नमेंट मेडिकल कॉले एंड हॉस्पिटल लेकर गए. फिलहाल महेंद्रन का इलाज किया जा रहा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि कृष्णागिरी के इलाकों में मतगणा से पहले ही टीवीके की हार की अफवाह उड़ गई थी. इस बात से हमेंद्रन काफी परेशान था. इसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश जैसा घातक कदम उठाया.

TVK को बंपर जीत

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर रुझानों में टीवीके 112 सीटों पर आगे नज़र आ रही है. वहीं एडीएमके गठबंधन 75 और डीएमके गठबंधन 50 सीटों पर आगे है. हालांकि ये रुझान है और अंतिम नजीते इससे अलग भी हो सकते हैं. रुझानों से साफ है कि तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और विजय अगले सीएम हो सकते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!