Thursday , August 20 2026
Breaking News

जालंधर पहुंचे हरियाणा के सीएम सैनी और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, श्री देवी तालाब मंदिर में सफाई कार्यक्रम शुरू करवाया, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर के सरोवर का आज से सफाई कार्यक्रम शुरू हो गया। इसकी शुरुआत पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की। शाम को हरियाणा CM नायब सैनी भी देवी तालाव में कार सेवा कार्यक्रम में पहुंचे।

सीएम सैनी ने कहा कि मैं पंजाब के जालंधर में पवित्र देवी तालाब में खड़ा हूं। यहां से मैं कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं। वह कुछ भी कहते हैं। कभी कहते हैं EVM चोरी है। कभी कहते हैं वोट चोरी हो रहे हैं। मैं मां के दरबार से भविष्य बता रहा हूं, कल को राहुल गांधी ये भी कहेंगे कि कांग्रेस चोरी हो गई।

इससे पहले दोपहर 3 बजे पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया के साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कई बड़े नेता देवी तालाब पहुंचे और कार सेवा का शुभारंभ किया।

इससे पहले सरोवर की सफाई के लिए कार सेवा 2003 और 2013 में हुई थी। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी और संत समाज के सदस्य भी आज उपस्थित रहे। यह निर्णय संत समाज की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रबंधक कमेटी की बैठक में लिया गया था।

महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उपप्रधान ललित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पविंदर बहल ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और कई अन्य प्रमुख नेता इस कार सेवा में शामिल होने के लिए पहुंचे।

संत समाज ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। पिछले कई दिनों से कार सेवा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने आने वाले भक्तों के लिए हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!