Tuesday , August 18 2026
Breaking News

जालंधर में मिली एक युवक की लाश, मर्डर की आशंका, बाइक पर शिवसेना के तीर का मिला निशान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर के गदईपुर में मुर्गी फार्म के पास एक युवक की डेड बॉडी मिली है। राहगीर विशाल गिरी ने बताया कि डेडबॉडी देख थाना-8 पुलिस को फोन किया तो जवान मौके पर पहुंचे। डेडबॉडी के पास ही युवक की बाइक मिली जिसका नंबर पीबी-08-FS 3587 है। बाइक के वाइजर पर शिवसेना के सिंबल तीर का निशान बना है। पुलिस अभी मौके पर पहुंची है और लाश को सड़क से नीची जगह से उठाने के लिए जीसीबी बुलाई गई है। पुलिस मुलाजिमों को का कहना है कि युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अभी जांच की जा रही है और सूचना दी गई है।

मौके पर आसपास के लोग एकत्रित किए गए हैं और पुलिस लोगों से लाश की पहचान करवा रही है। पुलिस का कहना है कि लाश को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा रहा है। परिजनों या जान पहचान वालों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।  

खाली प्लाट में गिरी थी बाइक, साथ औंधे मुंह गिरा था युवक पुलिस अभी डेडबॉडी मिलने के मामले को कत्ल और एक्सीडेंट दोनों के एंगल से देख रही है। स्थानीय युवक विनोद ने बताया कि युवक प्रवासी लग रहा है। वो यहीं आस-पास में किसी के पास काम करता था। पुलिस ने उसके मालिक को भी मौके पर बुलाया है। पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है जिस खाली प्लाट में युवक का शव मिला वो सड़क से करीब 6 से 7 फीट गहरा है। यहीं पर युवक की बाइक गिरी थी और साथ में ही औंधे मुंह युवक गिरा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!