Tuesday , September 29 2026
Breaking News

बारिश ने मनाली से कुल्लू तक मचाई तबाही, 4 घर, दो रेस्तरां, 3 दुकानें, 10 खोखे और 2 वाहन बहे, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी कई इलाकों में भारी बारिश हुई। कुल्लू, मंडी और किन्नौर के कई क्षेत्रों में मौसम ने कहर बरपाया। मूसलाधार बारिश से रौद्र रूप में आई ब्यास नदी ने मनाली से लेकर कुल्लू व मंडी तक तबाही मचाई। बारिश-भूस्खलन से तीन नेशनल हाईवे समेत 677 सड़कें बंद, जबकि 1413 ट्रांसफार्मर और 420 पेयजल परियोजनाएं ठप हो गई हैं।

भारी बारिश से उफनी ब्यास नदी मंगलवार को मनाली के बांहग में दो रेस्तरां, तीन दुकानें, एक घर और तीन खोखे बहा ले गई। एक कार, ट्रक और पिकअप भी नदी में समा गई। रामशिला के पास तीन मकान, जबकि ओल्ड मनाली में सात खोखे बह गए। मनाली में क्लब हाउस को भी नुकसान पहुंचा है। ओल्ड मनाली में मनालसू नाला पर बना पुल ध्वस्त हो गया है। सेऊबाग में पैदल पुल भी बह गया है। समाहन में सड़क धंसने से मनाली-लेह मार्ग भी बंद है। कुल्लू-मनाली हाईवे का रायसन, बिंदू ढांक, मनाली के आलू ग्राउंड और 17 मील के पास करीब 700 मीटर हिस्सा बह गया है।

रायसन के पास शिरढ़ रिजॉर्ट को खतरा हो गया है। बढ़ीधार में एक दो मंजिला मकान ढह गया है। पतलीकूहल में नग्गर को जोड़ने वाले पुल के लिए बनी सड़क बह गई। अखाड़ा बाजार पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग 24 घंटे से बाधित है। ब्यास नदी उफान पर होने से दवाड़ा में एक फुटब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि नदी का पानी नेशनल हाईवे तक पहुंच गया।

जल स्तर बढ़ने पर पंडोह डैम से 1.27 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे मंडी शहर के पंचवक्त्र मंदिर परिसर तक ब्यास का पानी पहुंचने के साथ झीड़ी नेचर पार्क पूरी तरह जलमग्न हो गया। इसी बीच मंडी-पठानकोट मार्ग लवांडी पुल के समीप 29 घंटे बाद बहाल कर दिया गया है। उधर, किन्नौर में पानवी खड्ड में आई बाढ़ के मलबे से करीब तीन घंटे तक सतलुज का प्रवाह थम गया।

बाढ़ से दो परियोजनाओं की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पानवी गांव के लिए बना पैदल पुल बह गया है। नाथपा में पहाड़ी से चट्टानें दरकने के कारण एनएच पांच अवरुद्ध हो गया है। खराब मौसम के चलते मंगलवार को कांगड़ा की चारों उड़ानें रद्द हो गईं। जिले में 11 कच्चे मकान जमींदोज हो गए, जबकि 44 अन्य घरों, 52 गोशालाओं को क्षति पहुंची है। ऊना में बारिश से 15 लोकल रूटों बंद हो गए हैं।

हिमाचल में आज भी बारिश, 29 से 5 जिलों में फिर ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 अगस्त से एक सितंबर तक पांच जिलों मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को शिमला व मंडी, वीरवार को ऊना व कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को धर्मशाला, भुंतर, केलांग, चंबा, कांगड़ा और मंडी में बारिश दर्ज हुई। शिमला में सुबह के समय बारिश हुई। मंगलवार को शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, चंबा, बिलासपुर जिला में शिक्षण संस्थान बंद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!