Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में नाबालिग लड़की बनी मां:अमृतसर के युवक ने किया था रेप

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के बिलगा थाना क्षेत्र के पुआदरा गांव में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक पर रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। पहले उसे एक निजी डॉक्टर से दवा दिलाई गई, लेकिन कोई आराम नहीं लगा।

अमृतसर का रहने वाला है आरोपी युवक

19 अप्रैल 2026 को पेट में तेज दर्द होने पर उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एक निजी महिला डॉक्टर के पास रेफर किया गया। महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मुस्कान गर्भवती है और उसकी डिलीवरी का समय पूरा हो चुका है। इसके बाद लड़की की डिलीवरी कराई गई।डिलीवरी के बाद महिला ने अपनी भतीजी से पूछताछ की, जिस पर लड़की ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक ने उसके साथ रेप किया था। राहुल का पूरा पता अभी ज्ञात नहीं है।

एचएचओ गुरशरण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

एचएचओ गुरशरण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

अपनी बुआ के पास रह रही थी लड़की

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पीड़िता उनके भाई की छोटी बेटी है। भाई की पत्नी करीब 13 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। वहीं महिला के पिता अश्विनी कुमार की लगभग सवा साल पहले मृत्यु हो जाने के कारण पीड़िता पिछले करीब सात महीने से अपनी बुआ के पास ही रह रही थी। थाना बिलगा के एसएचओ गुरशरण सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!