Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर से दर्दनाक खबर, घर लौट रहे युवक की मौत, बेटे की लाश देखकर मां ने भी दम तोड़ा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से दुखद खबर है। थाना-1 के अंतर्गत शीतल नगर में युवक की मौत हो गई। बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां ने भी दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी पुत्र राम लुभाया और उसकी मां शारदा निवासी शीतल नगर, जालंधर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक कल देर शाम प्रवेश कुमार उर्फ ​​गग्गी घर लौट रहा था, तो कहीं गिर गया। जिससे उसके सिर पर काफी गंभीर चोट आई। युवक के सिर से खून बहता देख मां शारदा चीख पड़ी और वह भी वहां पर गिर गई। इस दौरान एकत्रित हुए लोगों ने शारदा को उठाकर घायल युवक के साथ अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

एसीपी भोला बोले- जांच के बाद की जाएगी उचित कार्रवाई

आसपास से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रवेश कुमार उर्फ ​​गग्गी बीते दिन नशा करके आया था। आते ही उसने इंजेक्शन लगा लिया था। जिसके बाद वह नशे में वहां पर गिर गया। जिससे उसके काफी चोटें आई थी। उसके सिर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

इस मामले में एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला (IPS) ने बताया कि कल यानी सोमवार को सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति की ज्यादा नशा करने के कारण मौत हुई है। मगर मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा। हमारी टीम मामले की फिलहाल जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!