Monday , July 6 2026
Breaking News

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा पी.आर.ओ. एन.डी. शर्मा को भावभीनी विदाई

चंडीगढ़, (PNL) : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब ने आज सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी (आई.पी.आर.ओ.) श्री एन.डी. शर्मा को भावभीनी विदाई दी, जो लगभग तीन दशकों के शानदार कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। विभाग के साथ श्री शर्मा का सफर 1998 में शुरू हुआ था, जब उन्हें हिंदी अनुवादक के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्षों की समर्पण, भाषाई निपुणता और कार्य के प्रति जुनून के कारण वे लगातार महत्वपूर्ण भूमिकाओं की ओर आगे बढ़ते गए और उनकी यह समर्पण यात्रा आज लोक संपर्क अधिकारी एवं हिंदी डेस्क प्रभारी तक पहुँच गई।

श्री एन.डी. शर्मा ने हिंदी जागृति मैगज़ीन के लिए भी संपादक के रूप में कार्य किया, जो उनकी प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उच्च-स्तरीय सरकारी समारोहों और पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को दस्तावेजी रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विभाग में शर्मा जी के शानदार योगदान को सम्मानित करने के लिए एक संक्षिप्त सेवानिवृत्ति समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक इश्विंदर सिंह ग्रेवाल, प्रीत कंवल सिंह, मनविंदर सिंह तथा उप निदेशक नवदीप सिंह गिल और नरिंदरपाल सिंह जगदियो ने भाग लिया। लोक संपर्क विभाग की टीम ने शर्मा जी को उनकी सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता:चार बच्चे साथ निकले थे, गेट से हो गई गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

जालंधर , (PNL) : महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी …

OTT से हटने के बाद ‘Sutlej’ पर सियासी-सामाजिक घमासान, दिलजीत दोसांझ का आया जवाब

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज (पंजाब 95)’ एक बार फिर विवादों में …

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार:अमृतसर में 11 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच; पुलिस का वार्निंग मोड ऑन

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना …

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!