Friday , July 10 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : अकाली दल के IT सेल के प्रधान गिरफ्तार, अमृतसर में कैफे से उठाकर ले गई तरनतारन पुलिस, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से आ रही है। शिरोमणि अकाली दल की IT सेल के नेशनल प्रेसिडेंट नछत्तर सिंह गिल को तरनतारन पुलिस ने अचानक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें अमृतसर के रंजीत एवेन्यू के एक कैफे से उठाकर ले गई। गिरफ्तारी के दौरान वह कैफे में फ्रैंड्स के साथ बैठे थे। फ्रेंड्स के साथ बैठा था।

गिरफ्तार किए जाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। मौके से कैफे का डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, तरनतारन उपचुनाव के दौरान नछत्तर गिल को कई बार पुलिस की ओर से धमकियां भी मिली थीं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तरनतारन पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी की अगुआई में हुई, जो फिलहाल गोइंदवाल साहिब में तैनात हैं।

गिरफ्तारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम तरनतारन उपचुनाव से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्टों के चलते उठाया गया हो सकता है।

अकाली दल की तरफ से तरनतारन चुनाव के दौरान सरकार के खिलाफ कई पोस्टें की गई थीं, जिसके बाद इस कार्रवाई को चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, अकाली दल की सभी पोस्ट इन्हीं से अप्रूव होकर अपलोड होती हैं। अक्टूबर 2018 में नछत्तर गिल को IT सेल का प्रेसिडेंट बनाया गया था।

अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि उनके आईटी सेल के इंचार्ज को अमृतसर के एक कैफे से तरनतारन पुलिस अरेस्ट करके ले गई। टीम की अगुआई डीएसपी अतुल सोनी ने की। तीन गाड़ियों में तरनतारन पुलिस आई थी और 15-20 पुलिस वाले थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!