Friday , October 23 2026
Breaking News

‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

जालंधर, (PNL) : पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा 550 करोड़ रुपये की लागत से पूरे राज्य के सभी गांवों को सौर ऊर्जा से चलने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने के लिए एक विशेष पहल ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ शुरू की गई है।

स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने इस प्रोजेक्ट को गांवों में रोशनी के लिए सबसे बड़ी पहलों में से एक बताया, जिसके तहत पूरे पंजाब में 3 लाख से अधिक सोलर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।

श्री अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने शनिवार को गांवों में विश्वसनीय और किफायती लाइटिंग सुनिश्चित करने के लिए इस प्रोग्राम को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइटों को उनकी शून्य बिजली लागत, विश्वसनीयता और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयुक्त होने के कारण प्राथमिकता दी जा रही है। यह प्रोजेक्ट पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा लागू की जाएगी और जून से अक्टूबर 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लाइटें लगाई जाएंगी।

इस योजना के लिए संशोधित फंडिंग पैटर्न अपनाया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार 70% और ग्राम पंचायतें 30% योगदान देंगी।

इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में गांवों में केवल 1.14 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, जिनमें से कई अब खराब हो चुकी हैं। नई योजना के तहत सभी लाइटें 7 साल के वार्षिक रखरखाव अनुबंध के साथ लगाई जाएंगी, जिसके तहत खराब होने पर उन्हें 3 दिनों के भीतर ठीक करना सुनिश्चित किया जाएगा।

इस सिस्टम में प्रत्येक लाइट की जियो-टैगिंग, एक कमांड और कंट्रोल सेंटर के माध्यम से केंद्रीकृत निगरानी और शिकायत दर्ज करने के लिए आई.वी.आर हेल्पलाइन शामिल होगी।

श्री अरोड़ा ने कहा कि इस पहल से सुरक्षा बढ़ेगी, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में ग्रीन एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई सोलर प्रोजेक्टों पर भी काम कर रही है।

इस योजना को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि पूरे राज्य के गांवों में आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब कैबिनेट अपनी बैठकों में जन-हितैषी नीतियों और पहलों को लगातार प्राथमिकता देती है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, मुफ्त बिजली, माताओं-बेटियों सम्मान योजना, पंजाब में 9000 से अधिक स्टेडियमों का निर्माण और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार “रंगला पंजाब” बनाने के लिए कई अन्य योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत ग्राम पंचायतों पर वित्तीय बोझ काफी हद तक कम किया गया है। पहले पंचायतों को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 70% खर्च उठाना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार 70% खर्च उठाएगी ट, जबकि पंचायतों का योगदान केवल 30% होगा।

इस अवसर पर ‘आप’ नेता आत्म प्रकाश बब्बलू और तरुणदीप सिंह भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!