Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Rajasthan से Punjab घूमने आए व्यक्ति की चमकी किस्मत, बना Crorepati

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब राज्य सरकार द्वारा लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस लॉटरी का पहला इनाम 10 करोड़ रुपये है। लॉटरी का प्रथम पुरस्कार B566370 नंबर की टिकट का लगा है और इस टिकट को खदीदने वाले को 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के व्यक्ति का दूसरा एक करोड़ रुपए का ईनाम निकला है।

बताया जा रहा है कि, दूसरा पुरस्कार लुधियाना से आया है, जिसका विजेता राजस्थान का निवासी है जोकि लुधियाना घूमने आया था। राजस्थान के निवासी अनिल कुमार सरकारी कर्मचारी हैं। वह लुधियाना  घूमने आया था और इस दौरान उसने एक दुकान से 4 टिकटें खरीदीं, जिनमें से एक टिकट में उसे एक करोड़ रुपये का दूसरा पुरस्कार मिला, जबकि 10 करोड़ का पहला पुरस्कार रोपड़ में रहने वाले एक व्यक्ति को मिला।

लोहड़ी बम्पर में 10 करोड़ रुपए का ईनाम रोपड़ के हरपिंदर सिंह ने जीता है। ये टिकट रोपड़ के पुराने बस स्टैंड पर स्थित लॉटरी स्टॉल अशोका लॉटरी पर  बिकी थी। आपको बता दें कि पंजाब के लॉटरी इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार द्वारा इतनी बड़ी इनामी राशि निर्धारित की गई है। इसके चलते लोगों में लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर-2025 को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, लॉटरी का पहला पुरस्कार विजेता हरपिंदर सिंह कुवैत में ट्रक चालक है और हाल ही में घर लौटा है। उसने बताया कि पहले भी उसने कई लॉटरी खरीदी थी, लेकिन यह पहली बार है जब उसका कोई इनाम निकला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!