Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर के युवक से अमृतसर हाईवे पर गाड़ी लूटी, लिफ्ट लेने के बहाने गाड़ी में सवार हुए लुटेरे, क्या बोली पुलिस, पढ़ें

कपूरथला, (PNL) : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर लुटेरों ने एक युवक को गन दिखाकर उसकी महेंद्रा पिकअप गाड़ी लूट ली। ढिलवां टोल प्लाजा के करीब देर रात लुटेरा लिफ्ट के बहाने कार में सवार हुआ। कुछ आगे जाते ही साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे चालक की गाड़ी के अलावा उसका मोबाइल व 5 हजार की नकदी भी लूट कर ले गए। साथ ही युवक को सुनसान जगह पर एक पेड़ से बांधकर फरार हो गए।

थाना ढिलवां के SHO रमनदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जाँच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस टीम कई तथ्यों के आधार मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार जालंधर के दीप नगर निवासी रविंदर कुमार शाम करीब आठ बजे एक निजी कंपनी की गाड़ी में सामान अमृतसर छोड़कर जालंधर लौट रहा था। जब उसने ढिलवां टोल प्लाजा पार किया तो उसे एक व्यक्ति ने हाथ देकर गाड़ी रुकवाई और खुद को प्लंबर बताकर सुभानपुर तक ले जाने के लिए लिफ्ट मांगी।

लिफ्ट लेने वाले व्यक्ति ने उसे थोड़ा आगे छोड़ने के लिए कहा, जब वह थोड़ा आगे जाने लगा तो लिफ्ट लेने वाले के 3-4 साथी गाड़ी में बैठ गए और पिस्तौल दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित के अनुसार अपहरणकर्ता उसे ताजपुर, बामूवाल, माना तलवंडी के रास्ते में उसे शॉल/लोई से पेड़ से बांध दिया और पांच हजार की नकदी व मोबाइल भी लूट कर फरार हो गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!