Thursday , July 30 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने एयर-इंडिया के स्टाफ द्वारा ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ किए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार एयर इंडिया के कर्मचारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ बदसलूकी की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के स्टाफ का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार अनुचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिंह साहिब पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय की अत्यंत सम्मानित शख्सियत हैं और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने प्रत्येक सिख के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है और उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाई है। उन्होंने भारत सरकार से एयर इंडिया के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ उदाहरणात्मक कार्रवाई करने की अपील की ताकि दूसरों को सबक मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए, क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर विश्व भर के समस्त सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!