Wednesday , February 18 2026
Breaking News

जरुरी खबर : पंजाब में कब मनाई जाएगी दिवाली, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, पढ़ें सरकार की नोटिफिकेशन

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में दिवाली कब मनाई जाएगी। हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। आइए हम आपको बताते हैं कि राज्य में दिवाली कब मनाई जाएगी। पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य में 31 अक्टूबर, दिन गुरुवार को दिवाली की छुट्टी है जबक 1 नवंबर दिन शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस के चलते प्रदेश में छुट्टी रहेगी।

इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं दिवाली मनाने के दिन को लेकर चल रहे संशय को भी काशी के विद्वानों ने दूर कर दिया है। हाल ही में काशी में एकत्र हुए विद्वानों ने निर्णय लिया है कि 31 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद विद्वानों ने सर्वसम्मति से 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!