Wednesday , July 29 2026
Breaking News

Diljit ने कनाडा शो में पहली बार मंच पर अपनी मां का चेहरा दिखाया; मां को गले लगाते हुए वह भावुक हो गए

न्यूज डेस्क, (PNL) :जालंधर के गांव दोसांझ कलां के पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी मां सुखविंदर कौर का फेस रिवील किया। कनाडा में हुए शो के दौरान दिलजीत खुद अपनी मां को स्टेज पर लेकर आया और दुनिया को बताया कि ये मेरी मां है।

दिलजीत ने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं अपनी मां की वजह से हूं। फैमिली लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखने वाले दिलजीत दोसांझ जैसे ही मां को स्टेज पर लेकर आए आडियंस उत्साह से भर गई। दिलजीत की मां ने भी बेटे का शो देखा।

दिलजीत की मां ने उसे स्टेज पर ही गले लगाया। दिलजीत ने मां के साथ हाथ मिलाया। मां को गले लगाया और आशीर्वाद मांगा। दिलजीत की मां ने बेटे की पीठ थपथपाई और फिर चली गईं।

मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिलजीत की मां का स्वागत करते फैंस।

मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिलजीत की मां का स्वागत करते फैंस।

मां की इंट्रोडक्शन करवाते पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ।

दिलजीत ने मां से हाथ मिलाया और मां ने हाथ जोड़ उसका धन्यावाद किया।

दिलजीत ने मां से हाथ मिलाया और मां ने हाथ जोड़ उसका धन्यावाद किया।

कनाडा के वेंकुवर में था दिलजीत का शो अपने कनाडा टूर के दौरान दिलजीत का कनाडा में 23 अप्रैल को पहला शो था। ये शो 23 अप्रैल रात को था। इस दौरान लाखों की संख्या में पंजाबी, गोरे और अफ्रीकन लोग शो में पहुंचे थे। जैसे ही दिलजीत ने स्टेज पर अपनी मां का चेहरा दिखाया तो स्टेज की बत्ती बुझा दी गई। इससे लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिलजीत की मां का स्वागत किया।

गोट और लवर जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में दिलजीत ने अपने शो से नया इतिहास रचा। पंजाबी ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने धमाकेदार आगाज किया। हाउसफुल स्टेडियम में लगभग 50 हजार से अधिक दर्शक के बीच दिलजीत ने गोट और लवर जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी। इससे पूरा वैंकूवर झूम उठा। अत्याधुनिक स्टेज लाइटिंग और दिलजीत के सिग्नेचर अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैंकूवर की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब यह टूर कैलगरी और टोरंटो जैसे शहरों की ओर बढ़ेगा, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!