Friday , October 2 2026
Breaking News

यह समय “सरबत का भला” मांगने का नहीं, बल्कि सरबत का भला करने का है : आप सांसद संत सीचेवाल

कपूरथला, (PNL) : राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए एक-दो नहीं बल्कि कई ऐसे काम किए जो उनकी सोच और संवेदनशीलता के बारे में बताते है कि उन्हें लोगों का दर्द महसूस होता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान जब देश का पेट भरने वाला अन्नदाता खुद अन्न के लिए तरस रहा होता है, वह मंज़र असहनीय है। मंड के किसानों के घर, खेत और जिंदगियां पानी में है। इस मंज़र से पूरा पंजाब गुजर रहा है और पंजाब ने एकजुट होकर इस मुश्किल घड़ी को पार किया है, लेकिन संकट अभी भी टला नहीं है।

बाउपुर मंड में बाढ़ आए 29वां दिन है। लेकिन मंड इलाके में ब्यास नदी का कहर कम नहीं हो रहा। इस वक्त, ब्यास नदी पर स्थित एक टापू, मंड के 46 गांव प्रभावित है। यहां लगभग 15,000 एकड़ जमीन पानी के नीचे है। नदी के बदले रुख ने घरों को धकेलना शुरू कर दिया है। जिससे लोग घर छोड़ने को मजबूर है। पीड़ित लोगों का साथ देने के लिए संगत डटकर उनका साथ दे रही है। और कई परिवारों को वहां से दूर भी भेजा जा चुका है ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उनकी टीम ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तीन दिन और तीन रातों की लगातार मेहनत से एक विशाल नाव तैयार की। यह नाव बड़ी संख्या में पशुओं और भारी मशीनरी को भी सुरक्षित जगहों पर ले जाने में सक्षम है। अगर बात करें मशीनरी की तो यह लाखों की होती है और इसका खराब हो जाना किसानों की पूंजी का भी भारी नुकसान है। किसान तो पहले से ही बाढ़ की मार झेल रहे है, तो इस समस्या को देखते हुए संत सीचेवाल की इस नाव ने बहुत सारे सामान को सुरक्षित जगह पहुंचाकर कई लोगों के दिलों का बोझ कम किया है और उन्हें सहारा दिया है।

सिर्फ यही नहीं, संत सीचेवाल और उनकी टीम रोज़ 10 घंटे नाव के ज़रिए प्रसाद, पानी और दवाइयों सहित अन्य ज़रूरी सामान पानी में घिरे लोगों तक पहुंचाते है। जब ज़्यादातर राजनेताओं ने पंजाब के विभिन्न जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अस्थायी दौरा किया, वहीं संत बाबा सीचेवाल आफत आने के बाद उस जगह से कहीं गए ही नहीं। राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पिछले तीन हफ्तों से मंड बाढ़ राहत को अपना लक्ष्य बनाया हुआ है – चाहे गांव वासियों के बीच रहना, परिवारों को बचाना और राहत सामग्री प्रदान करने के लिए अथक मेहनत कर ये सारे काम किए। उन्होंने हर संभव कोशिश की है जिससे वह ऐसी स्थिति में लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नज़र आते है।

पिछले तीन हफ्तों से हर सुबह लगभग 8.30 बजे से लेकर शाम 6 या 7 बजे तक संत सीचेवाल पानी में ही लोगों के लिए उतरे नज़र आते है। वह खुद फंसे हुए परिवारों को ले जाते, बच्चों को अपनी गोद में उठाते और परिवारों को वह सब कुछ लादने में मदद करते जिसे वे बचा सकते है, यहां तक कि उन्होंने पशुओं को भी बचाया।

हर रोज़ दर्जनों लोगों को सुरक्षित जगहों पर लाया जाता था। अगस्त के अंत तक उनके द्वारा लगभग 300 जानवरों को बचाया गया। सीचेवाल ने 22 अगस्त को इंग्लैंड की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी, इसकी बजाय बचाव कार्य जारी रखने का फैसला किया। “मैं ऐसे समय में अपने लोगों को छोड़ नहीं सकता,” उन्होंने कहा।

उनके प्रयासों को देखने के बाद कई अन्य राजनेताओं ने भी मंड क्षेत्र का दौरा किया। पूर्व क्रिकेटर और साथी राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने 18 अगस्त को बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। बाढ़ के 20 अगस्त – 10 दिन बाद ही – पंजाब के जल संसाधन मंत्री ने मंड का दौरा किया।मुख्यमंत्री भगवंत मान 22 अगस्त को आए थे। हालांकि, सीचेवाल लगातार वहीं मौजूद रहे। वह लोगों के साथ अभी भी डटे हुए है और उनका पूरा साथ दे रहे है। वहां के लोगों को इस बात का पूरा एहसास है।

“जब हमारे खेत पानी में चले गए, तो हमने सोचा कि सब कुछ खत्म हो गया है,” किसान निर्मल सिंह ने अपनी डूबी हुई धान की फसल को देखते हुए कहा, और आगे कहा, “लेकिन जब बाबा जी (सीचेवाल) हर सुबह अपनी नाव में आते थे, तो हमें महसूस हुआ कि हम अकेले नहीं है।”ऐसी मुश्किल घड़ी में अगर लोग यह कह रहे है तो यह अपने आप में संत सीचेवाल के नेकी भरे कामों की गवाही है और दर्शाता है कि वह इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!