Tuesday , July 21 2026
Breaking News

बिजली मंत्री ने इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को पीएसईआरसी के सदस्य के तौर पर दिलाई शपथ

चंडीगढ़, (PNL) : बिजली मंत्री पंजाब स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आज पंजाब भवन में करवाए गए एक शानदार समारोह के दौरान पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन (पी. एस. ई. आर. सी.) के सदस्य के तौर पर नियुक्त किये गए इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समागम के उपरांत मीडिया के साथ बातचीत करते हुये बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने कहा कि इंजीनियर सैनी के पास पंजाब के बिजली क्षेत्र का व्यापक तजुर्बा और गहरी समझ है, जो पी. एस. ई. आर. सी. के कामकाज को और बेहतर बनाने में मदद करेगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस नियुक्ति से कमीशन अपनी पूरी क्षमता के साथ निष्पक्ष नियमों को यकीनी बनाने, पारदर्शिता को उत्साहित करने और उपभोक्ताओं, उपयोगिताओं और भाईवालों के हितों की रक्षा करने के लिए बेहतर ढंग से काम करेगा। मंत्री ने कहा कि बिजली क्षेत्र में सैनी ने कीमती योगदान डाला है और कमीशन में उनकी नियुक्ति निश्चत तौर पर इसकी रेगुलेटरी कुशलता में विस्तार करेगी।

बिजली मंत्री ने आगे कहा कि यह नियुक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व अधीन बिजली क्षेत्र सम्बन्धी अदारों को सशक्त बनाने और कुशल प्रशासन यकीनी बनाने के प्रति पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दर्शाती है। सैनी की व्यापक तकनीकी सूझ और व्यावहारिक तजुर्बाे से पी. एस. ई. आर. सी. पंजाब के लोगों को विश्वसनीय और किफ़ायती बिजली प्रदान करने सम्बन्धी सरकार के दृष्टिकोण के मुताबिक समय पर उपभोक्ता अनुकूल फ़ैसले लेने के योग्य होगा।

स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने कहा कि इस नियुक्ति से पी. एस. ई. आर. सी. के पास अब तीन सदस्यों होंगे जिनमें चेयरपर्सन विश्वजीत खन्ना (सेवामुक्त आई. ए. एस.), मैंबर परमजीत सिंह और मैंबर इंजीनियर रविन्द्र सिंह सैनी शामिल हैं। दूसरा सदस्य का पद कुछ समय से खाली पड़ा था और सैनी की नियुक्ति होने से रेगुलेटरी प्रक्रियाओं और लम्बित मामलों में तेज़ी आने की उम्मीद है।

इंजी. सैनी को फरवरी 2023 में डायरैक्टर/ व्यापारिक, पी. एस. पी. सी. एल. नियुक्त किया गया था और फरवरी 2025 में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था।

इस मौके पर ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव श्री अजोए कुमार सिन्हा आई. ए. एस, डायरैक्टर जनरेशन इंजी. हरजीत सिंह, डायरैक्टर कमर्शियल इंजी. हीरा लाल गोयल, डायरैक्टर टैकनिकल पी. एस. टी. सी. एल. इंजी. संजीव सूद, डायरैक्टर वित्त श्री एस. के. बैरी, डायरैक्टर वित्त पी. एस. टी. सी. एल. श्री विनोद कुमार बांसल और डायरैक्टर एडमिन जसवीर सिंह सुरसिंह मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!