Thursday , September 10 2026
Breaking News

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया आंखों के फ्री जांच कैंप का शुभारंभ

जालंधर, (PNL) : श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला कमेटी (रजि.) बस्ती गुजां द्वारा भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण तथा  स्वर्गीय मनराज सिंह जी के परिवार के सहयोग से 19 जनवरी 2025 रविवार को गौशाला के कृष्ण हॉल में लगाया गया। इस कैंप का शुभारंभ पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया।

इस कैंप में पिम्स अस्पताल के डाक्टरों  की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की तथा मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चुने गए लोगों  के आप्रेशन पिम्स अस्पताल में मुफ्त किए जाएंगे।

कैंप में लोगों को ऐनकें तथा दवाईयां भी मुफ्त दी गई।

इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने कहा कि श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला गौशाला कमेटी के सभी सदस्य हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि गौशाला में आने का जितनी बार मौका मिला है यहां कुछ न कुछ लोगों की भलाई का काम चलता देखा गया है। उन्होंने कहा कि यह सब गौशाला कमेटी पर गौ माता की अपार कृपा को दर्शाता है।

इस अवसर पर गौशाला कमेटी के प्रधान लक्की मल्होत्रा,भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण के प्रधान डॉ जोगिंदर अरोड़ा एवं अन्य सदस्यों द्वारा केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा पिम्स अस्पताल की टीम को सम्मानित किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!