Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में अचानक सुरक्षा एजेंसियों की हलचल, NSG कमांडोज पहुंचे, अंधेरे में मॉक ड्रिल, ब्लास्ट करने पर धुआं दिखा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में अचानक सुरक्षा एजेंसियों की हलचल बढ़ी है। मंगलवार को गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) में NSG की टीम पहुंची है। जहां ब्लास्ट कर भी सुरक्षा इंतजाम जांचे जा रहे हैं।

पुलिस की तरफ से इसे मॉक ड्रिल कहा जा रहा है लेकिन इसे पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया। पुलिस सोर्सेज के मुताबिक इसके जरिए संभावित आतंकी हमले या इमरजेंसी की स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया है।

हालांकि मॉक ड्रिल होने के बावजूद इसके बारे में सार्वजनिक सूचना न होने से लोकल लोगों में कई तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं। हालांकि रात के वक्त ऐसी मॉक ड्रिल से लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस पूरी मॉक ड्रिल से मीडिया को दूर रखा गया है। मॉक ड्रिल वाले एरिया के चारों तरफ पंजाब पुलिस को तैनात किया गया है।

वहीं अमृतसर पुलिस ने भी मंगलवार को अचानक रात में लाउड स्पीकर, साउंड सिस्टम और DJ बजाने पर रोक लगा दी है। आदेश को सख्ती से लागू करने की भी बात कही गई है।

आतंकी हमले के लिहाज से अमृतसर संवेदनशील शहर है। खास तौर पर गोल्डन टेंपल की वजह से यहां सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्कता रहती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी यह बात सामने आई थी कि गोल्डन टेंपल पाकिस्तान के टारगेट पर था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!