Tuesday , October 20 2026
Breaking News

सरबजीत कौर के पति ने लौहार हाईकोर्ट में याचिका दायर की, कहा– तलाक के बिना दूसरी शादी करना नियमों के खिलाफ है

न्यूज डेस्क, (PNL) :  पाकिस्तान में कथित धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़ा सरबजीत कौर का मामला एक बार फिर कानूनी उलझन में फंस गया है। भारतीय नागरिक कर्नल सिंह ने लाहौर हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल कर अपनी पत्नी सरबजीत कौर की पाकिस्तान में हुई शादी को रद्द करने की मांग की है। यह याचिका 24 फरवरी 2026 को उनके वकील अली चंगेजी संधू के जरिए दायर की गई। याचिका में कहा गया है कि सरबजीत कौर अब भी भारतीय कानून के अनुसार कर्नल सिंह की पत्नी हैं, क्योंकि दोनों के बीच अभी तक कानूनी तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान के नागरिक नासिर हुसैन से किया गया निकाह अवैध माना जाना चाहिए। याचिकाकर्ता का कहना है कि पहली शादी को कानूनी रूप से समाप्त किए बिना दूसरी शादी करना नियमों के खिलाफ है।

वकील ने अदालत में दलील दी है कि पाकिस्तान की संवैधानिक अदालतों, खासकर Federal Shariat Court ने इस तरह के मामलों में स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि कोई गैर-मुस्लिम विवाहित महिला इस्लाम स्वीकार कर मुस्लिम पुरुष से विवाह करना चाहती है, तो उसे पहले अपने देश के कानून के तहत तलाक लेना जरूरी होता है। साथ ही महिला को अपने पहले पति को दो गवाहों की मौजूदगी में इस्लाम स्वीकार करने का औपचारिक निमंत्रण देना होता है। यदि पति इस्लाम स्वीकार करने से इंकार करे, तो 90 दिन की प्रतीक्षा अवधि के बाद विवाह विच्छेद माना जा सकता है। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में इन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि पहली शादी खत्म किए बिना किसी तरह का वैवाहिक संबंध बनाना इस्लामी कानून के तहत अपराध की श्रेणी में आ सकता है। कर्नल सिंह ने अदालत से नासिर हुसैन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। साथ ही सरबजीत कौर को भारत वापस भेजने यानी डिपोर्ट करने की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि इस मामले में इस्लामी कानूनी सिद्धांतों के अलावा फॉरेनर्स एक्ट 1946 और तीर्थ वीजा की शर्तों का भी उल्लंघन हुआ है। याचिका में नासिर हुसैन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग भी की गई है, यह आरोप लगाते हुए कि उन्होंने जानबूझकर पहले से विवाहित महिला से निकाह किया।

याचिका में जबरन धर्म परिवर्तन और आर्थिक लालच देने के आरोप भी लगाए गए हैं। कुछ दस्तावेज अदालत में जमा कराए जाने की बात कही गई है। दावा किया गया है कि नासिर हुसैन ने कथित रूप से सरबजीत कौर की निजी तस्वीरें और वीडियो उनके रिश्तेदारों को भेजने की बात स्वीकार की थी। कर्नल सिंह ने अदालत से अनुरोध किया है कि मामले का फैसला आने तक सरबजीत कौर को महिला शेल्टर होम में रखा जाए, उन्हें अपने पति और बेटों से बात करने की सुविधा दी जाए और कॉल रिकॉर्डिंग की वॉयस फॉरेंसिक जांच कराई जाए। फिलहाल यह मामला लाहौर हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

बता दें इस पूरे मामले की शुरुआत नवंबर में हुई थी। 4 नवंबर को सरबजीत कौर दो हजार से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान गई थीं। यह यात्रा SGPC के प्रबंधन में हुई थी। 13 नवंबर को जत्था भारत लौट आया, लेकिन सरबजीत कौर वापस नहीं आईं। पाकिस्तानी आव्रजन अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को बताया कि उन्होंने एग्जिट क्लियरेंस नहीं लिया। इसके बाद एक प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट भी भेजी गई। बाद में जानकारी सामने आई कि नवंबर के पहले सप्ताह में उन्होंने इस्लाम कबूल कर अपना नाम नूर फातिमा रख लिया और नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। दोनों ने कहा कि वे पिछले आठ साल से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे। इस दौरान उन पर भारतीय जासूस होने के आरोप भी लगे, लेकिन अदालत ने दंपति को परेशान न करने का आदेश दिया था। बाद में पंजाब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और सरबजीत कौर को लाहौर के एक सरकारी शेल्टर होम में रखा गया।

जनवरी 2026 में एक और याचिका दायर कर दोनों के खिलाफ आव्रजन कानून के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। इस याचिका में पाकिस्तान की दंड प्रक्रिया संहिता की धाराओं 22 ए और 22 बी का हवाला देते हुए फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से जांच की मांग की गई। सत्र अदालत ने इस पर एफआईए से रिपोर्ट मांगी है।13 फरवरी को सरबजीत कौर शेल्टर होम से निकलकर नासिर हुसैन के घर चली गईं। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता आठ साल पुराना है और वह पाकिस्तान में ही रहना चाहती हैं। हालांकि इससे पहले एक वायरल ऑडियो में उन्होंने भारत लौटने की इच्छा जताई थी। अब कर्नल सिंह की नई याचिका के बाद यह मामला और अधिक जटिल हो गया है। अदालत के फैसले का सभी को इंतजार है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!