सीएम भगवंत मान अगले दो दिन फिर रुकेंगे जालंधर, लगाएंगे जनता दरबार, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
August 13, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर वायदे मुताबिल अगले दो दिन जालंधर आ रहे हैं। इस दौरान वह दो दिनों तक शहर में मौजूद रहेंगे तथा लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर हल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सी.एम मान 14 व 15 अगस्त को जालंधर में मौजूद रहेंगे। कल दोपहर CM रिहायश में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगने जा रहा है, जिसमें लोगों की समस्याओं को मौके पर ही हल किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।