Monday , March 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के CM भगवंत मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत, बम से उड़ाने की भी धमकी

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। राज्य के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में CM मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है।

अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था।

पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया है।

यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। CM सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां छुट्‌टी करवा दी गई है।

हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजे ई-मेल में पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है।

हालांकि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन हर बार यह खोखली निकली और कोई धमाका नहीं हुआ। इस बार CM भगवंत मान को लेकर धमकी की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!