Wednesday , July 22 2026
Breaking News

CJP आंदोलन में पहुंचे निहंग, युवती बोली- जान आ गई:ब्लू फोर्स पहुंची जंतर-मंतर; गुरुद्वारे में आए आंदोलनकारी तो पुलिस बाहर रुकी

अमृतस​र , (PNL) : नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में निहंग भी शामिल होंगे। ब्लू फोर्स निहंगों की टीम मंगलवार देर शाम 7 बजे जंतर-मंतर पहुंची। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारियों में बड़ा उत्साह दिखा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने निहंग को देखकर कहा, “हमारे अंदर जो जान आ गई है ना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं एक निहंग ने कहा कि आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम आपके साथ हैं। बहुत बढ़िया है कि आप डटे हुए हो।

इसी दौरान जंतर-मंतर पर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण ली थी। पुलिस जब उन्हें पीटने के लिए पहुंची तो आंदोलनकारियों ने गुरुद्वारे के अंदर आकर गेट बंद कर दिया। जिस वजह से पुलिस उन्हें नहीं खदेड़ सकी और बाहर ही रुकना पड़ा। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल व सांसद हरसिमरत कौर बादल ने इसका वीडियो पोस्ट किया है।

निहंगों को देखकर हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करतीं 2 युवा आंदोलनकारी लड़कियां।

निहंगों को देखकर हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करतीं 2 युवा आंदोलनकारी लड़कियां।

जानिए, आंदोलन को लेकर निहंग संगठन ने क्या कहा ब्लू फोर्स निहंग संगठन के मुखी निहंग वरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को हमारी टीम के करीब 30 से 40 सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। पंजाब से भी कई निहंग वहां पहुंच चुके हैं और अन्य सदस्य लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज टीम की ओर से प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए पंखे और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि ये निहंग संगठन गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक सुब्हान रंगरीज से माफी मंगवाने के बाद सुर्खियों में आया था। इसी संगठन ने उसके घर जाकर उसे पकड़ा था और फिर माफी मंगवाने के बाद गाजियाबाद पुलिस के हवाले किया था।

निहंगों से मुलाकात के दौरान युवती पुलिस लाठीचार्ज की वजह से काफी घबराई हुई नजर आई।

निहंगों से मुलाकात के दौरान युवती पुलिस लाठीचार्ज की वजह से काफी घबराई हुई नजर आई।

अब जानिए, कैसे बंगला साहिब गुरुद्वारे में जमा हुए प्रदर्शनकारी सांसद हरसिमरत बादल ने एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं हर उस सेवादार और सिख पंथ के हर सदस्य के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं जो विनम्रता और करुणा के साथ सेवा कर रहे हैं। सेवा की यही भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत और हमारी सबसे गौरवशाली विरासत है।

वहीं अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने लिखा- सेवा सिखों का कोई कर्तव्य नहीं है, बल्कि यह हमारी पहचान है। जरूरतमंदों को गुरु के दरबार में हमेशा शरण मिलेगी। आज जब विद्यार्थी सुरक्षा और सम्मान की तलाश में हैं, तब हमारे गुरुद्वारे एक बार फिर आश्रय, भोजन, देखभाल और सबसे महत्वपूर्ण, आशा का स्रोत बन गए हैं। सिख पंथ पर गर्व है कि वह हमारे युवाओं के साथ खड़ा है और भारत को एक बार फिर याद दिला रहा है कि सेवा ही साहस का सर्वोच्च रूप है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी गुरुद्वारे के अंदर हैं और पुलिस बाहर खड़ी है। यह वीडियो 20 जुलाई का माना जा रहा है जब कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों ने संसद कूच की कोशिश की और पुलिस ने उन पर लाठियां भांजीं।

बंगला साहिब गुरुद्वारे में आंदोलनकारियों के PHOTOS..

बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण लेने के लिए आए आंदोलनकारी युवा।

बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण लेने के लिए आए आंदोलनकारी युवा।

गुरुद्वारे के अंदर आने के बाद आंदोलनकारियों ने गेट बंद कर दिया।

गुरुद्वारे के अंदर आने के बाद आंदोलनकारियों ने गेट बंद कर दिया।

आंदोलनकारी गुरुद्वारे के अंदर रहे और पुलिस बाहर ही खड़ी रही।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने …

चंडीगढ़ में BJP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे किसान:पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका, धक्का-मुक्की हुई; अमेरिका-भारत FTA के विरोध में हुए उग्र

चंडीगढ़ , (PNL) : अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के …

लुधियाना में किसानों ने 3 टोल प्लाजा किए फ्री:इंटरनेट बंद, लोगों के नंबर लिए जा रहे; भारत-अमेरिका FTA का जता रहे विरोध

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और मांगों को लेकर प्रदर्शन …

जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट:मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना

जालंधर , (PNL) : जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में देर रात से हो रही …

जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:टांग में गोली लगी तो जमीन पर गिरा, खून देख दर्द से तड़पने लगा गुल्लू

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोलियां मारकर डबल मर्डर करने के आरोपी के साथ पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!