Wednesday , September 9 2026
Breaking News

हरजोत बैंस द्वारा श्री आनंदपुर साहिब हलके में राहत कार्यों की अगुवाई; संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों से 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

चंडीगढ़, (PNL) : श्री आनंदपुर साहिब हलके में बचाव और राहत कार्यों की अगुवाई करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बाढ़ से प्रभावित दो दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और सतलुज दरिया के किनारे बसे गांवों से परिवारों को सुरक्षित निकालने के कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। राहत और बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों से 200 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक निकालकर राहत कैंपों में ठहराया गया है।

उन्होंने बताया कि नंगल सब-डिवीजन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भलाण, सरकारी मिडिल स्कूल भनाम, सरकारी शिवालिक स्कूल नंगल और सिंहपुर प्लासी कम्युनिटी सेंटर में चार राहत कैंप चल रहे हैं, जिनमें 137 व्यक्तियों को ठहराया गया है। बचाव कार्यों संबंधी विभिन्न प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गांव लोअर बेला ध्यानि से नाव द्वारा 18 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और गांव हरसा बेला व सैसोवाल से 48 व्यक्ति अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से राहत कैंपों में पहुंचे।

राहत कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने नहर के किनारों को मज़बूत करने के कार्य में भी सहयोग दिया। शिक्षा मंत्री ने लोधीपुर गांव के पास बाढ़ सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाते हुए तटबंध/रिवेटमेंट को मज़बूत करने हेतु रेत की बोरियां पहुँचाने के कार्य में सहयोग दिया।

स. हरजोत सिंह बैंस ने सतलुज नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों और राहत कैंपों में जाने की अपील करते हुए उन्हें कैंपों में सभी ज़रूरी सुविधाएं और प्रबंध मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने लोगों के साथ खड़ी है। कैबिनेट मंत्री ने राहत कार्यों में सहयोग और समर्पण के लिए यूथ क्लबों, पंचायतों और वलंटियरों की भी प्रशंसा की और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए उनके द्वारा इसी तरह निरंतर सहयोग देने की अपील की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!