Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Chandigarh निगम में 75.16 करोड़ का नया घोटाला: 303 लेनदेन में गड़बड़ी, कई कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में नगर निगम की 116.84 करोड़ रुपए की फर्जी एफडी का मामला सामने आने के बाद अब एक और बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हुआ है। इस बार चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के खाते में करीब 75.16 करोड़ रुपए की गड़बड़ी सामने आई है।

आरोप है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सेक्टर-32 ब्रांच के पूर्व मैनेजर रिभव ऋषि ने बैंक के कुछ कर्मचारियों और निजी लोगों के साथ मिलकर यह गड़बड़ी की। क्रेस्ट की शिकायत पर गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व मैनेजर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने इस मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पूर्व मैनेजर रिभव ऋषि, बैंक की पूर्व कर्मचारी सीमा धीमान, अभय कुमार और अन्य अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रिभव ऋषि फिलहाल हरियाणा की एक जेल में बंद है।

चंडीगढ़ पुलिस अब उसे और अन्य आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी ताकि घोटाले में शामिल लोगों की भूमिका साफ हो सके। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कुल 303 ट्रांजेक्शन के जरिए क्रेस्ट के खाते से 75 करोड़ 16 लाख 4 हजार 293 रुपए की गड़बड़ी की। इन ट्रांजेक्शन के माध्यम से कई बार पैसे निकाले गए और कई बार जमा भी करवाए गए, जिससे लंबे समय तक यह अनियमितता पकड़ में नहीं आई।

सोलर सब्सिडी से जुड़ा है पूरा मामला क्रेस्ट सौर ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने वाली संस्था है। इसके तहत सरकारी इमारतों, अस्पतालों और सरकारी आवासों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं। इसके अलावा आम लोगों द्वारा घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने पर भी क्रेस्ट की ओर से सब्सिडी दी जाती है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब 75.16 करोड़ रुपए की गड़बड़ी इसी सब्सिडी से जुड़े फंड में की गई है। पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले में क्रेस्ट का भी कोई कर्मचारी शामिल हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हो पाएगी।

नगर निगम के अधिकारियों से भी हो सकती है पूछताछ इससे पहले नगर निगम की 116.84 करोड़ रुपए की फर्जी एफडी के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने नगर निगम से कई सवाल पूछे हैं और जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही नगर निगम के अकाउंट्स ब्रांच से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ उस समय डेपुटेशन पर गए अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि जिस समय एफडी करवाई गई थीं, उस समय अकाउंट्स ब्रांच का चार्ज इन्हीं अधिकारियों के पास था।

स्टेटमेंट क्रॉस चेक करने पर सामने आई गड़बड़ी हरियाणा सरकार से जुड़े 590 करोड़ रुपए के घोटाले के सामने आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी विभागों को अपने बैंक खातों की स्टेटमेंट लेकर क्रॉस चेक करने के निर्देश दिए थे।

जब नगर निगम ने अपनी एफडी वापस करवाने के लिए बैंक को लिखा तो पता चला कि बैंक में ऐसी कोई एफडी मौजूद ही नहीं है। इसके बाद जब क्रेस्ट ने भी अपने खाते की स्टेटमेंट की जांच की तो उसमें भी करोड़ों रुपए की गड़बड़ी सामने आ गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!