Tuesday , February 17 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में कालेज प्रोफेसर ने छात्राओं से मांगा सैक्सुअल फेवर, snapchat से करता था मैसेज, पढ़ें कैसे हुआ खुलासा

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक कॉलेज में छात्राओं ने प्रोफेसर पर सैक्सुअल फेवर मांगने की शिकायत की है। कॉलेज की एनएसएस यूनिट की छात्राओं ने एनएसएस इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं कॉलेज-10 की प्रिंसिपल ज्योर्तिमाया खत्री ने कहा कि हमारे पास शिकायत आई है। कॉलेज में कमेटी बनी है और ये कमेटी इस मामले की जांच कर रही है।

इसी कालेज में टीचर के खिलाफ शिकायत का ये दूसरा केस है। गत दिन यूथ फैस्टिवल टीम के इंचार्ज पर मर्जी से यूथ फैस्टिवल के लिए चयन की शिकायत दी थी। छात्राओं ने एसोसिएट प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि उन्हें देर रात अकेले में मिलने के मैसेज करता है। शिकायत में 5 छात्राओं के साथ सैक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए गए हैं।

टेलीग्राम और स्नेपचैट के जरिए हरासमेंट की बात कही गई है। 11 सितंबर को मामले को लेकर छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसिपल, सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स, होम सेक्रेटरी कम सेक्रेटरी एजुकेशन चंडीगढ़, डायरेक्टर एनएसएस, रीजनल डायरेक्टर एनएसएस चडीगढ़, डायरेक्टर हायर एजुकेशन, स्टेट लायजन ऑफिसर एन.एस.एस. के साथ कॉलेज की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी अगेंस्ट हरासमेंट डीएवी कॉलेज को भी शिकायत की है।

शिकायत में मांग की है कि केस में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि छात्राएं सुरक्षित महसूस करें। छात्राओं ने आग्रह किया है कि एकेडमिक करिअर और एनएसएस अवसरों को भी सुरक्षित रखा जाए।

शिकायत में छात्राओं के आरोप

दिसंबर, 2023 में आरोपी टीचर ने देर रात एन.एस.एस कार्यकर्ता छात्रा से व्हाट्सएप पर पूछा कि क्या स्नैपचैट, टेलीग्राम इस्तेमाल करती हैं। आईडी बताने पर आरोपी टीचर ने कहा कि एनएसएस टीम को पैनल मेंबर के तौर पर लीड करना चाहती है तो अकेले में मिले। शिकायत में चेट के स्क्रीनशॉट लगाए गए हैं। संयुक्त शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी टीचर ने एक छात्रा को जरूरी काम कहते हुए रात में चेट करने के लिए कहा। नहीं करने पर जवाब देने के लिए कहा।

सितंबर में एक छात्रा को एक रात के लिए मिलने के लिए कहा और नेशनल कैंप में शामिल होने की गारंटी दी। इनकार करने पर चेट को डिलीट कर दिया, लेकिन हिस्ट्री में देखा जा सकता है।

आरोपी एनएसएस ग्रुप से नंबर निकाल देर रात स्नैपचेट पर रिक्वेस्ट भेजता था। जवाब नहीं देने पर छात्राओं को ये कहकर एनएसएस से हटा दिया जाता था कि वो अकेला प्रोग्राम ऑफिसर है। इस साल 13 से 19 मार्च तक एनएसएस के स्पेशल कैंप से हटाए जाने की धमकी दी गई और उन्होंने रोते हुए कैंप छोड़ दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!