Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर : ATP के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने वाला पत्रकार भी विजिलेंस के रडार पर, ऐसे कमाते थे मोटा माल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर के लोगों की बिल्डिंगें सील करके मोटी कमाई करने वाले असिस्टेंट टाउन प्लानर (एटीपी) के साथ एक पत्रकार की भूमिका भी सामने आई है। विजिलेंस को एटीपी की कॉल डिटेल और शिकायतों के माध्यम से एक पत्रकार का नाम पता चला है। एटीपी और उक्त पत्रकार मिलकर लोगों को ठगते थे। दरअसल पत्रकार का काम शिकायत करना और फिर उस मामले को अपने पोर्टल में प्रकाशित करता होता था।

उसके बाद एटीपी उक्त बिल्डिंग को सील करता था और फिर दोनों मिलकर मोटा माल खाते थे। इस मामले में नेता का क्या रोल है, ये भी जांच चल रही है। उक्त पत्रकार छोटे कद का है और अकसर दोनों एक साथ भी देखे गए हैं। ये नेटवर्क काफी लंबे समय से चल रहा था। विजिलेंस के हाथ जल्द पत्रकार के गिरेबां तक भी पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उक्त पत्रकार कल से ही अंडरग्राउंड हो गया है।

बता दें कि एक दिन पहले जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा हटा दी गई थी। सारे सुरक्षाकर्मी क्यों हटाए गए? इस बारे में उन्हें भी नहीं पता। फिलहाल उनके पास कोई गनमैन या सुरक्षाकर्मी नहीं है।

MLA बोले- राज्य सरकार का फैसला मंजूर

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के वर्कर हैं और आम व्यक्ति हैं। उनकी पार्टी की सरकार ने अगर सुरक्षा हटा ली है तो इस पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। जब पूछा गया कि विधायक होने के नाते प्रोटोकॉल के अनुसार उनके साथ सुरक्षा होनी चाहिए? तो रमन अरोड़ा ने कहा कि फिलहाल उनके साथ तैनात सारे सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए हैं। उन्हें इस पर कुछ भी नहीं कहना। राज्य सरकार का जो भी फैसला है, उन्हें वह मंजूर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!