Sunday , June 21 2026

बिग ब्रेकिंग : जालंधर के एक कारोबारी से गैंगस्टर ने मांगी 2 करोड़ रुपए की फिरौती, बेटे के नंबर पर कॉल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी पंजाब के जालंधर से आ रही है। शहर के एक बड़े कारोबारी से किसी गैंगस्टर ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। गैंगस्टर ने कारोबारी के बेटे के नंबर पर फोन करके ये मांग की है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से कॉल आया है, उसे भी ट्रेस करवाया जा रहा है। गैंगस्टर ने ये भी कहा है कि अगर पैसे ना दिए तो उसे व उसके परिवार को मार दिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि ये कारोबारी भी अलग-अलग कारोबार से जुड़ा है, जिसमें कुछेक गलत कारोबार भी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में गारमेंट सप्लायर से दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने सोने की चेन-कैश छीना; एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बंदूक दिखाकर वारदात

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!