Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पाकिस्तान द्वारा भारतीय सेना के ड्रोन पर फायरिंग, सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ा

न्यूज डेस्क, (PNL) : जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से भारतीय Remotely Piloted Aircraft (RPA) पर फायरिंग का मामला सामने आया है. हालांकि, किसी नुकसान की खबर नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात कनाचक सेक्टर में पाकिस्तान की पोस्टों से कुल 5 राउंड फायर किए गए. इनमें से 4 राउंड पाकिस्तानी पोस्ट खेरी और 1 राउंड असलम पोस्ट से दागे गए.

जानकारी के मुताबिक भारतीय RPA अपने ही क्षेत्र में नियमित निगरानी (सॉर्टी) कर रहा था, तभी पाकिस्तान की तरफ से यह फायरिंग की गई. हालांकि, इस घटना में भारतीय ड्रोन को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह सुरक्षित तरीके से वापस लौट आया. यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब सीमा पर पहले भी कई बार पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं होती रही हैं, जिनका भारतीय सेना ने जवाब दिया है.

पाकिस्तान की हरकत से बढ़ सकता है तनाव

पाकिस्तान सीमा बलों की इस हरकत से तनाव बढ़ सकता है. पिछले साल दोनों देशों हिंसक संघर्ष देखने मिला था. पहलगाम हमला के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ा हुआ है और एक छोटी सी उकसावे की चिंगारी भी जंग में बदल सकती है, ऐसे में पाकिस्तान की ये हरकत बेहद गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे भरी मानी जा रही है.

पाकिस्तान के लगातार दिख रहे ड्रोन और ब्लून

भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान की गतिविधियां जारी हैं और वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. हाल के दिनें में LOC के पास पाकिस्तान के ड्रोन और गुब्बारे देखे गए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान लगातार POK में मौजूद आतंकियों को मदद पहुंचा रहा है, जो आए दिन भारत पर हमले करने की कसमें खाते हैं. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस भी अलर्ट पर है और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!