बड़ी खबर : जालंधर में Youtuber के घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गोली मारी, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 18, 2025
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। रायपूर रसूलपुर में Youtuber के घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी है। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी डाल दी है। एसएसपी देहाती गुरमीत सिंह खुद मौके पर हैं।
बता दें कि रविवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे गांव रायपुर-रसूलपुर निवासी नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने हमला करवाया था और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें कहा गया था कि रोजर संधू ने इस्लाम को लेकर गलत टिप्पणी की थी, जिसके चलते उसने यह हमला करवाया।
उसने दावा किया कि खालिस्तानी आतंकवादी हैप्पी पाशिया और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर ने इस घटना में उसका साथ दिया। डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी थी कि अगर यूट्यूबर नहीं माना तो वह दूसरा हमला करेगा।