Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में 10वां धमाका : आतंकियों ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, पुलिस के हाथ-पांव फूले, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में आतंकियों की तरफ से 10वां धमाका किया गया है। ये धमाका अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते जयंतिपुर में हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने स्वर्गीय शराब ठेकेदार पप्पू जयंतिपुरिया को निशाना बनाया है। घटना के बाद आतंकियों ने एक बार फिर पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली दी है और जिम्मेदारी ली है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और एक हथगोला नुमा वस्तु को पप्पू जयंतिपुरिया के घर की तरफ फेंका। सीसीटीवी में चिंगारियां निकलती भी साफ दिखाई दीं। घटना के बाद पूर्व विधायक व अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने खुद इस पूरी घटना की जानकारी को भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया।

घटना के कुछ ही मिनटों के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल किया गया। जिसमें लिखा है- वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह… आज मैं जैंतीपुर में शराब ठेकेदार पप्पू जैंतीपुर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता हूं। इसके पीछे कारण यह है कि कुछ समय पहले हमने उन्हें फोन कर कहा था कि इस बार पंजाब में शराबबंदी करनी है और इसकी शुरुआत माझा से करनी है, हमारी बात को उन्होंने हल्के में लिया और बात को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन अब हम इसे अपने तरीके से समझाएंगे।

इन ठेकेदारों द्वारा गुरु घर और स्कूलों के पास कई ठेके खोले गए, लेकिन अब इसकी काफी निंदा हो रही है। दूसरे लोग उनके अधीन काम कर रहे हैं, इस बारे में सोचें. हमने उन्हें पहले मौखिक रूप से बताया था लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद हमने उनके ठेके में आग भी लगा दी, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की.’ और अगर किसी को पीना भी है तो वह अपने घर से बाहर ले जाकर पिए, ठेके से शराब नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि आम जनता का पैसा सहकारी समिति और सरकार की जेब में चला गया है, लेकिन अब इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

कब-कब हुईं 9 घटनाएं

24 नवंबर- अजनाला थाने के बाहर RDX लगाया गया था। हालांकि, यह फटा नहीं। इसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासियां ने ली थी, जबकि इस मामले में पुलिस 2 आरोपियों को पकड़ चुकी है। उनसे हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।

27 नवंबर- गुरबख्श नगर में बंद पुलिस चौकी में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। यह हमला भी बंद चौकी में हुआ था।

2 दिसंबर- एसबीएस नगर के काठगढ़ थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। इस मामले में भी पुलिस ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया था और उनसे हथियार बरामद किए गए थे।

4 दिसंबर- मजीठा थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ तो पुलिस ने हमला मानने से ही इनकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि उनके एक कर्मी की बाइक का टायर फटा है। हालांकि, इलाके के पूर्व विधायक बिक्रम मजीठिया ने थाने की तस्वीरों के साथ इसे आतंकी घटना बताया था।

13 दिसंबर- अलीवाल बटाला थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। इस घटना की जिम्मेदारी भी हैप्पी पासियां और उसके साथी ने ली थी। इस घटना को भी रात के समय ही अंजाम दिया गया।

17 दिसंबर- इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड विस्फोट किया गया। सुबह जब खबर फैली तो पुलिस कमिश्नर और लोकल पुलिस ने इसे ब्लास्ट नहीं बताया, लेकिन दोपहर DGP पंजाब खुद अमृतसर पहुंचे और उन्होंने माना कि यह एक आतंकी घटना थी और बम फोड़ा गया था।

19 दिसंबर- पंजाब के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गुरदासपुर जिले की बंद पड़ी पुलिस चौकी बख्शीवाला पर आतंकी हमला हुआ। पुलिस द्वारा किसी मामले में जब्त किए गए ऑटो पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका।

21 दिसंबर- गुरदासपुर के कलानौर क्षेत्र में बंगा वडाला गांव की पुलिस चौकी रात को धमाके से दहल गई। इस हमले की जिम्मेदारी भी बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली थी।

9 जनवरी – अमृतसर की गुमटाला चौकी पर भी हमले की सूचना फैली थी। पुलिस अभी तक इसे हमला नहीं मान रही है। आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने इस घटना पर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!