Thursday , August 20 2026
Breaking News

कपूरथला से बड़ी खबर : क्लीनिक में घुसे चोर को पकड़ने पहुंचे डाक्टर की गोली लगने से मौत, बाद में चोर की भी गई जान, पढ़ें

कपूरथला, (PNL) : पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है। सुल्तानपुर लोधी के भानोलंगा गांव में रविवार रात क्लीनिक में घुसे चोर को पकड़ने के दौरान हुई हाथापाई में डॉक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद चोर भागने लगा तो वह भी रास्ते में किसी वाहन से टकरा गया और उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा चोर भागने में कामयाब रहा।

भानोलंगा गांव में स्थित चरण मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक पर कई बार चोरी होने से क्लीनिक के संचालक डॉ. गुरचरण सिंह परेशान थे। इसीलिए उन्होंने अपने क्लीनिक में CCTV कैमरे लगवा दिए थे। रविवार रात वह उन्होंने कैमरे में देखा कि उनके क्लीनिक में चोरी करने के लिए 2 संदिग्ध युवक घुस रहे हैं। वह शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। गुरचरण सिंह ने इसकी सूचना अपने बेटे को दी। इसके बाद दोनों तुरंत अपने क्लीनिक पर पहुंच गए।

जब डॉक्टर गुरचरण सिंह ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो उनमें हाथापाई हो गई। इसके बाद गुरचरण सिंह ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल ली। हाथापाई के दौरान बंदूक से फायर हो गया और गोली गुरचरण सिंह के जाकर लगी। वह जमीन पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चोर भागने लगे।

कुछ दूरी पर जाकर एक चोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी भी मौत हो गई। मरने वाले चोर का साथी उसे संभाले बिना ही वहां से फरार हो गया। गुरचरण सिंह के बेटे ने पिता की मौत को लेकर पुलिस को बुलाया, तभी पुलिस को पता चला कि पास में ही एक व्यक्ति की सड़क हादसे में भी मौत हुई है। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह वही व्यक्ति है, जो गुरचरण सिंह के क्लीनिक में चोरी करने के लिए घुसा था। मृतक की पहचान जालंधर के कंदौला निवासी कृष्ण कुमार (26 ) के रूप में हुई है।

DSP गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना रविवार रात डेढ़ से 2 बजे के बीच की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। भागने वाले चोर की पहचान की जा रही है। आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जाएंगे। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!