Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के आंकड़े गिनाते हुए सरकार के नए मिशन के बारे में बताया। डीजीपी ने कहा कि अब हर शहर-गांव में नशे के हॉटस्पॉट ढूंढकर वहां पुलिस के साथ सिविल अधिकारी भी तैनात रहेगा। पंजाब सरकार ने 60 दिनों का मिशन मोड अभियान तैयार किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि पुलिस के साथ-साथ हेल्थ, एजुकेशन और स्पोर्ट्स विभागों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। योजना के तहत सबसे पहले हॉटस्पॉट इलाकों की पहचान की जाएगी। हर हॉटस्पॉट पर पुलिस अधिकारी और सिविल अधिकारी की तैनाती होगी।सिर्फ गिरफ्तारियां ही नहीं, बल्कि प्रभावित क्षेत्रों में खेल मैदान बनाने, स्ट्रीट लाइटें और CCTV लगाने के साथ-साथ युवाओं को रिहैबिलिटेशन सेंटर और नशा मुक्ति सेवाओं के जरिए मुख्यधारा में लाया जाएगा।

1.27 लाख आरोपी जेल भेजे गए: DGP गौरव यादव ने बताया कि मार्च 2022 से अब तक एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 95 हजार से अधिक FIR दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 27 हजार से ज्यादा आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। इस दौरान 7,200 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त करने के साथ ही तस्करों की 902 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है, जो देशभर में किसी भी राज्य का सबसे बड़ा आंकड़ा है।AGTF ने 3500 से अधिक असामाजिक तत्व गिरफ्तार किए: डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने 6 अप्रैल 2022 से अब तक विभिन्न आपराधिक गिरोहों के 3,526 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

जनवरी 2026 से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 1,288 गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2,507 अत्याधुनिक हथियार और 752 वाहन जब्त किए हैं।देशविरोधी साजिशों और नार्को-टेररिज्म पर प्रहार: सुरक्षा के मोर्चे पर पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित होने वाले 86 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 660 देशविरोधी तत्वों को गिरफ्तार किया है। इन अभियानों में 38 आईईडी (IED), 131 हैंड ग्रेनेड, 28 किलो आरडीएक्स (RDX) और 6 रॉकेट लॉन्चर बरामद किए गए हैं।पुलिस के आधुनिकीकरण पर 1600 करोड़ का निवेश: पुलिस बल की क्षमता, तकनीकी दक्षता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से 1,600 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है। इसके तहत आधुनिक भवनों, उन्नत उपकरणों, सॉफ्टवेयर और साइबर क्राइम थानों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!