Wednesday , February 4 2026
Breaking News

‘बाज अख’ एंटी-ड्रोन सिस्टम ने तरनतारन में 4 किलो हेरोइन से भरे ड्रोन को किया बेअसर

तरनतारन, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरन तारन पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के साथ संयुक्त ऑपरेशन के तहत सरहदी चौंकी (बी.ओ.पी.) कालियां के निकट खेतों से 3.925 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने एक डीजेआइ मैट्रिस ड्रोन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा सीमा पार से खेप भेजने के लिए किया गया था। यह उन्नत तकनीक के माध्यम से सीमा पार तस्करी की कोशिशों की ओर इशारा करता है।

डीजीपी ने कहा कि सीमा पार के हैंडलरों की पहचान करने, सप्लाई रूटों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को नष्ट करने के लिए जांच की जा रही है।

ऑपरेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए तरन तारन के सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पंजाब सरकार के ‘बाज अख’ एंटी-ड्रोन सिस्टम ने सरहदी चौंकी (बी.ओ.पी.) कालियां के निकट ड्रोन की गतिविधियों का पता लगाया था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने बी.एस.एफ. को सूचित किया और संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप हेरोइन से भरे ड्रोन को बेअसर किया गया, जिसे बाद में खेतों से बरामद किया गया।

एस.एस.पी. ने कहा कि जिन लोगों को यह हेरोइन की खेप प्राप्त करनी थी, उनकी पहचान के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 20 दिनांक 3/2/2026 को तरनतारन के पुलिस थाना वलटोहा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी तथा भारतीय वायुयान अधिनियम की धारा 25, 26 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को सौंपे पदोन्नति पत्र

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!