Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका, 2 बार चुनाव लड़ चुके हलका इंचार्ज ने छोड़ी पार्टी, सुखबीर के करीबी थे

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता और रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वे पार्टी में हलका खरड़ से बतौर इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और दो बार खरड़ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली। रणजीत सिंह गिल सुखबीर बादल के करीबी माने जाते हैं।

रणजीत सिंह गिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि अकाली दल में कुछ ऐसे लोग शामिल हो गए हैं, जिनके फैसलों से जो लोग अकाली दल से जुड़े हुए थे, उनमें निराशा आ गई है। वहीं, यह उन लोगों को प्रमोट करने लगे हैं, जिनका अकाली दल की ऑडियोलॉजी से कोई लेना-देना नहीं था। हमारे परिवार सालों से अकाली दल से जुड़े हुए हैं।

आज जो फैसला लेना पड़ा है, वह मेरे हलके के लोगों की भावनाओं का फैसला है। रविवार को हमारे वर्करों से मीटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने मुझसे कहा था कि पार्टी प्रधान साहब को बताओ। मैंने यह बात पार्टी प्रधान को बताई थी।

पहले शिरोमणि अकाली दल बेअदबी, डेरा प्रमुख को माफी देने और बरगाड़ी जैसे मुद्दों पर काफी लंबे समय से पीछे पड़ा हुआ था। चलो, फिर माफीनामा हुआ। हमारे धर्म में प्रथा है कि कोई सच्चे दिल से माफी मांगता है, तो उसे माफी दी जाती है। लेकिन उसके बाद जो जत्थेदारों को हटाने की प्रथा हुई है, उससे हमारे हलके के वर्करों में निराशा थी। हमने यह बात प्रधान साहब को बताई और कहा कि एसजीपीसी को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।

जब यह बात पार्टी प्रधान को बताई गई, तो इसका खामियाजा यह भुगतना पड़ा कि जब पार्टी की कोर कमेटी या वर्किंग कमेटी बनी, तो उसमें हलके के नेताओं को कोई नुमाइंदगी नहीं दी गई, जबकि बाहर से लोगों को लाकर यहां लाया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!