Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Benjamin Netanyahu बोले- ‘मैं जिंदा हूं’, Israel अपने फैसले खुद ले रहा है… हम जीत रहे, Iran हार रहा

न्यूज डेस्क, (PNL) : इजरायल-अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं है। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर इजरायल ईरान के प्राकृतिक गैस फील्ड पर किसी भी और हमले को रोक देगा।

क्या हैं इजरायल के लक्ष्य?

पीएम नेतन्याहू ने कहा, “हमारे 3 लक्ष्य हैं – पहला, परमाणु खतरे को खत्म करना। दूसरा, बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को खत्म करना और तीसरा, ईरानी लोगों के लिए ऐसे हालात बनाना जिससे वो अपनी आजादी हासिल कर सकें और अपनी किस्मत का फैसला खुद कर सकें। हम दशकों से चेतावनी देते आ रहे हैं कि उनके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम का इस्तेमाल दूर-दूर तक फैले ठिकानों पर हमला करने के लिए किया जाएगा और अगर उन्हें नहीं रोका गया, तो यह तो बस शुरुआत होगी।”

‘ईरान कर रहा है ब्लैकमेल करने की कोशिश’

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, “ईरान अहम अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को बंद करके दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। यह कामयाब नहीं होगा। इजरायल अपने तरीके से और खुफिया जानकारी जैसे अन्य माध्यमों से, होर्मुज को खोलने के अमेरिकी प्रयासों में मदद कर रहा है। जरा सोचिए कि अगर अयातुल्ला शासन के पास परमाणु हथियारों से लैस बैलिस्टिक मिसाइलें होतीं, तो वो पूरी दुनिया को किस तरह ब्लैकमेल कर पाते।”

‘मैं जिंदा हूं’

बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दौरान यह भी कहा कि मैं जिंदा हूं और आप सब इसके गवाह हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, अमेरिका और इजरायल ईरान में बड़े संकल्प और बेमिसाल ताकत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ को अयातुल्ला शासन से पैदा होने वाले अस्तित्व के खतरों को खत्म करने के लिए तैयार किया गया है। यह वही शासन है जिसने 47 सालों से अमेरिका, इजरायल और ईरान की जनता के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। यह ‘अमेरिका का नाश हो’, ‘इजरायल का नाश हो’ के नारे लगाता है और अपने ही लोगों को मौत देता है।”

‘ईरान तबाह हो रहा है’

इजरायल के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, “हम जीत रहे हैं और ईरान तबाह हो रहा है। ईरान के मिसाइल और ड्रोन के जखीरे को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और उसे नष्ट कर दिया जाएगा। हमने मिसाइलों और बहुत सारे परमाणु ढांचे को नष्ट कर दिया है। ईरान की हवाई सुरक्षा बेकार हो चुकी है, उसकी नौसेना समुद्र की गहराइयों में पड़ी है अभी और भी काम बाकी है, और हम उसे पूरा करेंगे।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!