Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर : Khurana enterprises में आग को लेकर बड़ा खुलासा, कांग्रेसी नेता बीच सड़क पटाखे चलाकर मना रहा था बेटी का बर्थडे, उसी आतिशबाजी से लगी आग, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहीद भगत सिंह चौक के पास स्थित खुराना एंटरप्राइजेज सेनेटरी शॉप पर लगी आग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के पास कुछ CCTV फुटेज पहुंचे हैं, जिसमें आग से कुछ मिनट पहले ही कुछ लोग पटाखे चलाते नजर आ रहे हैं। ये पटाखे कोई और नहीं एक कांग्रेसी नेता अपने परिवार के साथ चला रहा है।

दरअसल कांग्रेसी नेता की बेटी का जन्मदिन था। इसलिए वह बीच सड़क पटाखे चला रहे थे। तभी एक आतिशबाजी खुराना की दुकान के उपर से चली गई, जहां पर पानी की टंकियां और अन्य सामान रखा हुआ था। उससे आग लग गई और छह मंजिला इमारत जलकर सवाह हो गई।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस कांग्रेसी नेता और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने जा रही हैं। चूंकि उनकी एक बेवकूफी से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि कैसे गाड़ी की डिग्गी खोलकर केक काटा जा रहा है और फिर सड़क पर पटाखे चलाए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेसी नेता का कहना है कि पटाखों के चलने के आधे घंटे बाद आग लगी है। उसका और उसके परिवार का कोई दोष नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!