Tuesday , August 18 2026
Breaking News

जालंधर : बैडमिंटन खेलते समय हार्टअटैक का शिकार हुए कारोबारी दीपक पुजारा को बचाने वाले डॉक्टरों को किया गया सम्मानित, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : हंसराज स्टेडियम में कुछ दिन पहले बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक का शिकार हुए दीपक पुजारा को बचाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। ये सम्मान मॉडल टाउन मार्केट शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल, चेयरमैन लाली घुम्मण और सिद्धांत के कक्कड़ शोरूम के मालिक की तरफ से किया गया। इस दौरान डॉक्टर नितीश गर्ग और डॉक्टर पियूष की तारीफ की गई और उनका धन्यवाद किया गया। साथ ही दोनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पंजाब बैडिमंटन एसोसिएशन के महासचिव रितिन खन्ना, लक्की कक्कड़ व अन्य सदस्यगण मौजूद थे। बता दें कि दीपक पुजारा को बैडमिंटन खेलते समय हार्टअटैक आ गया था। सौभाग्यवश ये दोनों डॉक्टर भी बैडमिंटन खेल रहे थे, जिन्होंने सीपीआर देकर उन्हें बचा लिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!