Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में आज होगा ब्लैकआउट, रात 8 बजे बजेगा सायरन और 15 मिनट रहेगा इन जगहों पर अंधेरा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) :  अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में आज (शुक्रवार) मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल पूरे जिले में नहीं, बल्कि सीमित क्षेत्र में होगी। जालंधर में खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में रात 8:00 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। इसके अलावा अमृतसर में रणजीत एवेन्यू और लुधियाना में पीयू व कुछ जगहों पर ब्लैकआउट होगा।

जालंधर के डीसी वरजीत वालिया के अनुसार, यह अभ्यास इमरजेंसी तैयारियों की जांच के लिए किया जा रहा है। बता दें कि पूरे पंजाब में आज केंद्र सरकार के निर्देशों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों और युद्ध जैसे हालातों में सिविल डिफेंस व प्रशासन की तैयारियों को परखना है।

मॉक ड्रिल की शुरुआत ‘एयर रेड वार्निंग सायरन’ से होगी। रात ठीक 8:00 बजे करीब 2 मिनट तक हाई और लो पिच के सायरन बजाए जाएंगे। यह सायरन किसी भी आने वाले खतरे का संकेत होता है। सायरन बजते ही चिह्नित क्षेत्रों में अभ्यास शुरू हो जाएगा।सायरन के बाद रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों की सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें। अभ्यास यह समझने के लिए है कि अंधेरे में बचाव कार्य और सुरक्षा व्यवस्था को क प्रभावी बनाया जाए।

जालंधर के डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि जिले में यह ड्रिल चुनिंदा क्षेत्रों में होगी। मुख्य रूप से खालसा कॉलेज फॉर वुमेन और उसके आसपास के सीमित क्षेत्र में रात 8:00 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से इस ड्रिल की निगरानी करेगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) है। लोगों को सायरन की आवाज सुनकर घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और इस महत्वपूर्ण सुरक्षा अभ्यास में प्रशासन का सहयोग करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!