Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में दर्दनाक हादसा, अपने ही स्कूल की बस के नीचे आकर 4 साल की बच्ची की मौत, परिवार ने हाईवे किया जाम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की दुखद खबर जालंधर से आ रही है। आदमपुर से अलावलपुर की ओर जाते हाईवे पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। मृतक बच्ची की पहचान किरत पुत्री इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।

आदमपुर में यूकेजी की स्टूडेंट थी

घटना सोमवार को सुबह हुई। जिसके बाद मौके पर तुरंत थाना आदमपुर की पुलिस पहुंच गई थी। मामले में पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बच्ची एसडी पब्लिक स्कूल आदमपुर में यूकेजी की स्टूडेंट थी। वह अपने पिता इंदरजीत सिंह की लाडली थी और आदमपुर के जोहलां के पास स्थित उदेसियां गांव के रहने वाले परिवार की बेटी थी।पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और बस की कब्जे में ली है।

बच्चे के पारिवारिक सदस्यों द्वारा जाम किया गया हाईवे।

घटना के बाद बस ड्राइवर फरार, तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक किरत रोज की तरह सुबह स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। जब बस स्कूल के गेट के पास रुकी, तो बच्ची को बस से उतारा गया। इसी दौरान वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर बच्ची के उतरने के बाद गाड़ी आगे बढ़ाया और बच्ची को देख नहीं पाया।

बस स्टाफ की लापरवाही की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूल और बस स्टाफ की लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गुस्साए पारिवारिक सदस्यों को समझाते हुए पुलिस अधिकारी।

जालंधर होशियारपुर हाईवे जाम

बता दें कि गुस्से में आए पारिवारिक सदस्यों द्वारा जालंधर होशियारपुर हाईवे आदमपुर के पास से जाम कर दिया गया। जिससे आसपास और हाईवे पर भारी जाम लग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पारिवारिक सदस्यों को मनाना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में जल्द स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कब्जे में लिए जाएंगे। ड्राइवर का मेडिकल करवाया जाएगा, अगर ड्राइवर ने नशा किया हुआ, तो इस पर कार्रवाई करेगी। स्कूल में करीब 300 से ज्यादा बच्चा पढ़ता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!