Wednesday , February 18 2026
Breaking News

पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद के घर पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, निमंत्रण स्वीकारा, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पंजाब आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर रुकेंगे। इस बारे में पंजाब से राज्यसभा सांसद और फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा- मैंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में अपने घर पर रहने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया और वह अब दिल्ली में मेरे घर पर रह रहे हैं, मैं बहुत खुश हूं।

आप सांसद मित्तल बोले- मुझे खुशी है की केजरीवाल ने मेरा घर चुनाव

आप सांसद अशोक मित्तल ने कहा- जब अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले सीएम पद से इस्तीफा दिया, तो मुझे कुछ समय बाद पता चला कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है। मैंने उन्हें अपने दिल्ली वाले घर में मेहमान के तौर पर रहने के लिए आमंत्रित किया। शायद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी उन्हें आमंत्रित किया हो।

आगे अशोक मित्तल ने कहा- मुझे यह जानकर खुशी हुई कि उन्होंने मेरा घर चुना है और घर मिलने तक मेरे साथ रहने का फैसला किया है। इसलिए, एक आप कार्यकर्ता और सांसद के तौर पर यह मेरे लिए खुशी की बात है। मुझे उनसे सीखने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिल्ली चुनाव में जनता हमेशा की तरह उनका समर्थन करेगी और वह पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर दिल्ली के सीएम बनेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!