Monday , September 7 2026
Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखे संदिग्ध ड्रोन का सच सामने आया:वीडियोग्राफी के लिए उड़ाए; रनवे के पास मंडराने से 7 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी थीं

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार रात ड्रोन उड़ने की सच्चाई सामने आ गई है। अमृतसर पुलिस के मुताबिक ड्रोन संदिग्ध नहीं थे बल्कि खेल टूर्नामेंट के दौरान उड़ाए गए थे। हालांकि एयरपोर्ट के 8KM दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक है, इसके बावजूद ड्रोन रनवे के करीब आने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीती रात ड्रोन दिखने के बाद अमृतसर आने वाली 7 फ्लाइटों को लैंडिंग नहीं करने दी गई थी। फ्लाइट्स के रूट तक बदल दिए गए थे। पुलिस का कहना है कि पाबंदी के बावजूद ड्रोन उड़ाने को लेकर जांच की जा रही है।

पहले जानिए, क्या था पूरा मामला रविवार रात करीब 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में संदिग्ध ड्रोन जैसे उड़ते ऑब्जेक्ट्स दिखाई दिए। कुछ देर तक ऑब्जेक्ट्स रनवे और आसपास के संवेदनशील इलाके में मंडराते रहे। रनवे के आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत अलर्ट जारी किया। एहतियात के तौर पर अमृतसर आने वाली सात उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई।

अमृतसर भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर से बेहद करीब स्थित होने के कारण इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना गया। अलर्ट मिलते ही सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एयरपोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। वहीं, यात्रियों और विमानों की सुरक्षा को देखते हुए एटीसी ने तत्काल कई उड़ानों के रूट बदल दिए।

अब जानिए, पुलिस की जांच में क्या निकला अमृतसर के थाना राजासांसी पुलिस की जांच में पता चला है कि एयरपोर्ट के पास दिखाई दिया ड्रोन किसी संदिग्ध गतिविधि का हिस्सा नहीं थे। एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर स्थित एक गांव में खेल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा था। टूर्नामेंट की वीडियोग्राफी करने के लिए एक व्यक्ति द्वारा ड्रोन उड़ाया गया था।

SHO बोले- पाबंदी के बावजूद कैसे उड़ाए, जांच कर रहे इस बारे में थाना राजासांसी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी एएसआई निरंजन सिंह ने एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र में पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट के करीब 8 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद ड्रोन उड़ाए जाने के मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हल्द्वानी विवाद पर पंजाब कांग्रेस सड़कों पर, जालंधर धरने में BJP पर जमकर बरसे चन्नी-परगट

जालंधर, (PNL) : हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच शुद्धिकरण के विरोध …

सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली:पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, युवक संग घूमते पकड़ा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की रहने वाली कोमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में …

पंजाबी सिंगर साउंड ऑपरेटर्स से भिड़े: माइक बंद होने के बाद सुनाई खरी-खोटी; विरोध हुआ तो कहा- खाली दिमाग शैतान का घर

लुधियाना, (PNL) : पंजाबी सिंगर निंजा और साउंड ऑपरेटर्स के बीच शुरू हुआ विवाद थमने …

पंजाबी मॉडल ने कनाडा जाकर पति को छोड़ा:युवक के साथ लिव इन में रह रही, पति बोला- ₹28 लाख ठगे; अब धमकियां दिला रही

जालंधर , (PNL) : होशियारपुर के चब्बेवाल से चार साल पहले कनाडा गई पत्नी ने पति …

CM मान आज संजीव अरोड़ा से जेल में मिलेंगे:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई गिरफ्तारी; केजरीवाल के साथ पहले भी कर चुके हैं मुलाकात

लुधियाना , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!