Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मोहाली में श्री गुटका साहिब की बेअदबी:सड़क पर बिखरे मिले अंग, गुस्साए लोगों ने एयरपोर्ट रोड जाम किया, इलाके में माहौल तनावपूर्ण

 चंडीगढ़  , (PNL) :  मोहाली के सोहाना इलाके में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की गई। गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास स्थित माता साहिब कौर गुरुद्वारा के पास सड़क पर श्री गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।इंसाफ की मांग को लेकर सिख संगत ने एयरपोर्ट रोड पर जाम कर दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। अधिकारियों का कहना है कि नए कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोषी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

संगत ने सड़क पर बिखरे गुटका साहिब के अंगों को सिरोपा साहिब में इकट्‌ठा किया।

संगत ने सड़क पर बिखरे गुटका साहिब के अंगों को सिरोपा साहिब में इकट्‌ठा किया।

सेवादार ने देखे गुटका साहिब के अंग

संगत ने एयरपोर्ट रोड पर जमा होकर रोष जताया।

संगत ने एयरपोर्ट रोड पर जमा होकर रोष जताया।

माहौल खराब करने की कोशिश

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि यह किसी साजिश का हिस्सा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पास ही स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में श्री गुटका साहिब रखे हुए हैं। संभावना है कि ये अंग वहीं के हो सकते हैं।

लोगों का कहना है कि जानबूझकर इलाके की शांति भंग करने और तनाव पैदा करने के लिए ऐसी हरकत की गई है। उन्होंने मांग की है कि इसकी बारीकी से जांच हो कि ये अंग वहां तक कैसे पहुंचे? इन्हें किसने गुरुद्वारा साहिब से उठाया?

लोग बोले- यह किसी मंदबुद्धि का काम नहीं

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार ने नया कानून पास किया है, उसके बावजूद भी लोगों में कोई डर नहीं है। यह कानून इसीलिए पास किया है कि पीछे कई सालों से इस तरह की घटनाएं हो रही थीं। उन घटनाओं को रोकने के लिए यह कानून पास किया गया।

इलाके में एक से डेढ़ किलोमीटर तक इस तरह से अंग पड़े मिले हैं और यह पंजाब में माहौल खराब करने की साजिश है। कई सालों से इस तरह के केस हो रहे हैं। यह कोई मंदबुद्धि व्यक्ति का काम नहीं है। यह जानबूझकर साजिश की गई है।

DSP बोले- सीसीटीवी खंगाल रहे

तनाव को देखते हुए मोहाली सिटी-2 के DSP हरसिमरन सिंह बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाया और भरोसा दिया कि पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। DSP ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मोहाली जिले का पहला मामला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!