Monday , January 12 2026
Breaking News

Mohali में Showroom बनाते वक्त हुआ बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से मजदूर की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : एयरपोर्ट रोड पर टी.डी.आई. सिटी सैक्टर-118 में एक निर्णाणाधीन शोरूम की दूसरी मंजिल का लैंटर गिर गया। लैंटर पर काम कर रहे 2 मजदूर दब गए, जबकि 2 मजदूरों ने बचने के लिए छलांग लगा दी। वह भी घायल हो गए। घटना शाम 4:30 बजे हुई। मलबे में मजदूरों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चूहड़माजरा निवासी जसविंदर सिंह (41) के रूप में हुई। घायल एयरोसिटी के रहने वाले उदय पासवान (42), कर्ण कुमार (30), कुलदीप पासपान (25) अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त विराज एस. तिड़के ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत एस.डी.एम. दमनदीप कौर और डी.एस.पी. खरड़-1 करण सिंह संधू की देखरेख में बचाव अभियान शुरू किया। ए.डी.सी. ने कहा कि लैंटर गिरने के कारणों का पता लगाने की उचित जांच की जाएगी। डी.एस.पी. संधू ने कहा कि बचाव अभियान खत्म हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शोरूम की ग्राऊंड फ्लोर तैयार हो चुकी थी। पहली मंजिल का लैंटर डल चुका था, लेकिन पूरी तरह सूखा नहीं था। दूसरी मंजिल का लैंटर डालने के लिए शरंग का काम चल रहा था। शटरिंग गिरने से पहली मंजिल का लैंटर भी गिर गया और 4 मजदूर दब गए। निर्माणाधीन शोरूम में काम कर रहे 4 मजदूरों ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और मजदूरों को निकालने की मशक्कत शुरू कर दी। वहां मौजूद जे.सी.बी. की मदद से तुरंत मलबे को हटाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक की मौत हो गई अन्य 3 का उपचार जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मौसम अपडेट : पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी, राज्य का ये शहर रहा सबसे ठंडा, पारा 1.6 डिग्री पहुंचा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का तौर जारी है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!