Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में एक और बड़ा हादसा, तेज रफ्तार XUV कार ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई घटना

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मॉडल टाउन में बाप-बेटे के कुचलने के बाद एक और बड़ा हादसा हो गया है। श्री देवी तालाब मंदिर के सामने मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त महिला का बच्चा भी उसके साथ था, जो बाल-बाल बच गया। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।  मृतक महिला की पहचान नीलामहल के रहने वाले रिया के रूप में हुई है। फिलहाल महिला गोपाल नगर के पास किराए पर मकान में रह रही थी।

जिसमें आरोपी कार चालक महिला को टक्कर मारता हुआ नजर आ रहा था। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

रोड क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार करीब 12.40 मिनट पर ये एक्सीडेंट हुआ। घटना के वक्त मंदिर बंद हो चुका था, तो उसने बाहर से मंदिर में माथा टेका और रोड क्रॉस कर रोड साइड पर सो रहे भिखारी को भीख देने के लिए जा रही थी। इतने में दोआबा चौक की ओर से आ रही एक एक्सयूवी गाड़ी ने महिला को कुचल दिया। आरोपी एक्सयूवी चालक द्वारा महिला के ऊपर से गाड़ी निकाल दी गई थी। जो सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!