Sunday , July 26 2026
Breaking News

दिलजीत दोसांझ के होने जा रहे लाइव कंसर्ट पर ED की नजर, पांच राज्यों में छापेमारी, अवैध तरीके से टिकट बेचने का आरोप, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और कोल्‍डप्‍ले के लाइव कंसर्ट की टिकटों को अवैध तरीके से बेचकर लाखों रुपये की कमाई करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पांच राज्‍यों में छापा मारा है. रेड में गोरखधंधे में इस्‍तेमाल में लाए गए कई सामग्रियों को जब्‍त किया गया है.

‘म्यूज़िक ऑफ़ द स्फ़ेयर्स वर्ल्ड टूर’ शो के आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बुक माई शो और जोमैटो लाइव ने बताया कि उनके प्‍लेटफॉर्म से कुछ ही मिनटों में सारे टिकट बिक गए. इसके चलते टिकटों की कालाबाजारी हुई है. शिकायत मिलने के बाद ED ने छानबीन शुरू कर दी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने उसी सिलसिले में 5 राज्‍यों में छापेमारी की है.

जानकारी के अनुसार, ईडी ने कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट की टिकटों की अवैध बिक्री के मामले में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में छापेमारी की है. दिलजीत और कोल्डप्ले का ‘म्यूज़िक ऑफ़ द स्फ़ेयर्स वर्ल्ड टूर’ शो है. दोनों शो के प्रमुख आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर्स बुक माई शो और ज़ोमैटो लाइव ने बताया कि उनके प्लेटफॉर्म पर कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गए.

इन दोनों कर्मिशयल पार्टनर का कहना है कि टिकटों की कालाबाजारी हुई है. तेजी से टिकट बिकने के बाद, फर्जी टिकट बिक्री के जरिए ठगी की कई शिकायतें मिली हैं. कई लोगों को पता चला कि उन्हें नकली टिकट बेचे गए थे या सही टिकटों के लिए काफी ज्यादा पैसे लिए गए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

जगराओं में नकाबपोश चोरों ने बाइक चुराई:25 सेकेंड में खोला लॉक, मालिक घर से निकले तो गायब मिली; CCTV में कैद घटना

लुधियाना , (PNL) : जगराओं में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो नकाबपोश चोरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!