पंजाब में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 600 बसों के परमिट किए रद्द, बादल परिवार की बसें भी शामिल, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
September 20, 2024
चंडीगढ़, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 बसों के परमिट रद्द किए गए हैं। यह परमिट गैर कानूनी तरीके से जारी किए गए थे। इसकी पुष्टि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने की है। उन्होंने बताया कि 2007 से 2017 अकाली दल सरकार और इसके बाद कांग्रेस सरकार के समय यह सारा खेल हुआ था। इन परमिट के कोई सिर पैर नहीं थे। इसमें कई बड़े ट्रांसपोर्ट शामिल थे, जिन्हें परमिट जारी हुए थे। उन्होंने कुछ ट्रांसपोर्टर्स के नाम भी लिए। उन्होंने बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की करीब 30 फीसदी के परमिट रद्द किए गए है, जो गैर कानूनी थे।
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि सरकार ने यह कार्रवाई पूरी तरह पड़ताल करने के बाद की है। इस फैसले से छोटे ट्रांसपोर्टरों को बड़ा फायदा होगा। वह दोबारा अपनी बसें चला पाएंगे। जो परमिट कैंसिल रद्द किए गए, उनमें अवैध क्लबिंग की हुई थी। इस वजह से सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। इस फैसले से राज्य के लगभग सारे ट्रांसपोर्टर खुश है। उनका कहना था उनके तो 1-2 परमिट रद्द होंगे। लेकिन इससे सभी का फायदा होगा