Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस के डीएसपी की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने कार्रवाई के लिए डीजीपी को दिए आदेश, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को मोहाली में कुछ दिनों पहले तैनात रहे स्पेशल सेल के डीएसपी गुरशेर सिंह के खिलाफ कारवाई करने के लिए कहा है। इस समय गुरशेर सिंह अमृतसर में तैनात हैं। हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को गैंगस्टर लक्की पटियाल द्वारा मोहाली निवासी को धमकी भरे कॉल करने की जांच में डीएसपी गुरशेर सिंह संधू और अन्य अधिकारियों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई करने को कहा है।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता द्वारा कुछ दस्तावेज पेश करने के बाद आदेश जारी किए हैं। दस्तावेजों से पता चला है कि शिकायतकर्ता याचिकाकर्ता ने डीएसपी को कॉल किए थे, लेकिन उन्हेंनि जवाब नहीं दिया। कोर्ट ने डीजीपी को कहा कि यह सुनिश्चित करें कि डीएसपी गुरशेर सिंह और जांच में शामिल अन्य अधिकारी के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए। ऐसी कार्रवाई की रिपोर्ट आज से एक महीने की अवधि के भीतर रजिस्ट्रार न्यायिक, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को प्रस्तुत की जाए। जस्टिस संदीप मौदगिल ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (न्यायिक) की पंजाब पुलिस द्वारा दायर रिपोर्ट की रिकॉर्ड में रखने के लिए कहा है।

जवाब से असंतुष्ट अदालत ने कहा कि, ऐसा लगता है कि स्थिति को स्पष्ट करने और अदालत को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है कि डीएसपी संधू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है, लेकिन न कारण बताओ नोटिस रिकॉर्ड में रखा और न ही स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कार्रवाई किस प्रावधान के तहत शुरू की गई है। पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी से सुनिश्चित करने को कहा कि कोई कार्रवाई आवश्यक है, तो सेवा शर्तों को नियंत्रित करने वाले सेवा नियमों के अनुसार “बिना किसी देरी 24 मई की रणनीति अपनाए” की जाए।

13 अगस्त को पुलिस ने की थी स्टेटस रिपोर्ट सबमिट

मोहाली पुलिस ने 13 अगस्त को ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की, कहा कि 8 अगस्त को डीएसपी संधू को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया था कि संधू को डीएसपी. स्पेशल सेल, मोहाली से डीएसपी 8वीं बटालियन, पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी), अमृतसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब वह मामले की जांच से जुड़े नहीं हैं।

जान का खतरा बताया था

हाईकोर्ट मनमोहन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने मई में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दावा किया था कि उसकी जान को खतरा है। व्हाट्सएप के माध्यम से गैंगस्टर लक्की पटियाल से धमकी भरे कॉल और संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने मोहाली पुलिस द्वारा निष्क्रियता का भी आरोप लगाया था। मामले में 24 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!