Saturday , August 1 2026
Breaking News

वेस्टइंडीज में इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, टी-20 विश्व कप में पठान के साथ गया था बिजनौर का फैयाज, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : यूपी के बिजनौर निवासी मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी की वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. फैयाज के परिजनों का कहना है कि वह T20 विश्व कप में कमेंटेटर के रूप में शामिल पूर्व इंडियन क्रिकेटर इरफान पठान के साथ वेस्टइंडीज गया था. इरफान ही उसके शव को वापस भेजने का खर्च उठा रहे हैं. फैयाज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक मृतक फैयाज अंसारी मूल रूप से बिजनौर के नगीना तहसील के मोहल्ला काजी सराय का रहने वाला था. वह कई साल से मुंबई में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम कर रहा था. वहां पर उसकी सैलून की दुकान थी. इसी बीच एक दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उसके सैलून पर आए. जिसके बाद दोनों में जान-पहचान हो गई और इरफान ने फैयाज को अपना मेकअप आर्टिस्ट बना लिया. इरफान उसे अपने साथ विदेश में भी ले जाने लगे.

मृतक फैयाज अंसारी के चचेरे भाई मोहम्मद अहमद ने बताया कि इस समय वेस्टइंडीज-अमेरिका में T20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है. टूर्नामेंट के सुपर आठ के मैच वेस्टइंडीज में खेले जा रहे हैं. इरफान पठान मैच की कमेंट्री के लिए वेस्टइंडीज में ही हैं. वह अपने साथ मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी को भी लेकर गए थे. फैयाज भी पठान के साथ वेस्टइंडीज में मौजूद था. वेस्टइंडीज से सूचना मिली है कि शुक्रवार की शाम को फैयाज की एक होटल में स्विमिंग पूल में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है. यह समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है.

मोहम्मद अहमद के अनुसार, फैयाज अंसारी की शादी अभी दो माह पूर्व ही हुई थी और वह आठ दिन पहले ही नगीना बिजनौर से मुंबई गया था. अचानक इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

उन्होंने बताया कि इरफान पठान खुद ही वेस्टइंडीज में सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद  शव को भारत लाने की तैयारी कर रहे हैं. फैयाज का शव आने के बाद परिजन दिल्ली शव लेने जाएंगे. इस प्रक्रिया में अभी तीन-चार दिन लगने की संभावना है. फिलहाल, शव को दफनाने के लिए गांव में तैयारियां की जा रही हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!