Friday , October 2 2026
Breaking News

दुखद खबर : चंडीगढ़ के Elante Mall के अंदर पलटी Toy train, 11 साल के बच्चे की मौत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की दुखद खबर चंडीगढ़ से आ रही है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित Elante Mall में एक Toy train पलट गई। हादसे में ट्रेन के पिछले डिब्बे में बैठे 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान नवांशहर निवासी 11 वर्षीय शाहबाज के रूप में हुई है। पुलिस ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है।

जतिंदर पाल की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाने की पुलिस ने टॉय ट्रेन के संचालक, बापूधाम निवासी सौरभ और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गलत इरादे और लापरवाही का मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन बच्चे का शव लेकर नवांशहर के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक नवांशहर निवासी जतिंदर पाल सिंह अपने दो बच्चों, पत्नी और चचेरे भाई नवदीप के परिवार के साथ शनिवार को चंडीगढ़ आए थे। शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों परिवार के सदस्य घूमने और शॉपिंग के लिए एलांते मॉल पहुंचे। मॉल के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर टॉय ट्रेन देखकर 11 साल के शाहबाज और नवदीप के बेटे ने उसमें झूलने के लिए कहा. जतिंदर और नवदीप दोनों ट्रेन में बच्चों को झूले देने के लिए तैयार हो गए।

जितिंदर पाल ने दोनों बच्चों की सवारी के लिए 400 रुपये का भुगतान किया लेकिन ड्राइवर ने पर्ची नहीं दी। शाहबाज़ और दूसरा बच्चा ट्रेन के आखिरी डिब्बे में बैठ गए. ट्रेन में बैठे बच्चों को झूला देने के लिए संचालक सौरव टोये ट्रेन के ग्राउंड फ्लोर पर चक्कर लगाने लगे.

इसी दौरान अचानक ट्रेन का संतुलन बिगड़ गया और पिछला डिब्बा पलट गया. बच्चे का सिर बक्से की खिड़की से बाहर आ गया और जोर से फर्श से टकराया। सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा, जबकि नवदीप का बच्चा बाल-बाल बच गया.

जितिंदर पाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शाहबाज को रात 10 बजे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्चे के सिर पर चोट लगी है, जिससे काफी खून बह रहा है. रविवार की सुबह चार बजे इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी.

बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के बाद एलांते मॉल से टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने एलांते मॉल के अंदर से सीसीटीवी कब्जे में ले लिया है। फुटेज हासिल कर लिया गया है. बच्चे को ट्रेन से उतरने की कोशिश करते देखा गया.

जांच में पता चला है कि जब हादसा हुआ तो ट्रेन में सिर्फ दो बच्चे बैठे थे. जतिंदर पाल ने पुलिस को शिकायत दी कि टॉय ट्रेन के ड्राइवर सौरभ और टॉय ट्रेन चलाने वाली कंपनी द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण बच्चे की मौत हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चों की टॉय ट्रेन चलाने का ठेका एलांते मॉल कंपनी को दिया गया है. औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने टॉय ट्रेन के चालक सौरव और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!