Wednesday , July 29 2026
Breaking News

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े अधिकारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज एसएचओ से लेकर उच्च अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। इस मौके उन्होंने संगठित अपराध, नशीले पदार्थ की तस्करी और आतंक के खिलाफ किए कामों की समीक्षा की। साथ ही अपराधियों से कैसे निपटना है, इसको लेकर स्ट्रेटजी तैयार की है।

इस मौके उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि उन्हें रोजाना सुबह 11 बजे से एक तक अपने कार्यालय में बैठना है। साथ ही लोगों की दिक्कतों को पहल के आधार पर निपटाना है। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।

पहले सीएम और डीजीपी की हुई थी मीटिंग

इस मीटिंग को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि चुनाव संपन्न होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने DGP गौरव यादव से मीटिंग की थी। इस मौके लोगों से आई शिकायतों और सुझावों को लेकर उनसे चर्चा की थी। साथ ही उन्हें कहा था कि पहल के आधार पर लोगों की दिक्कतों को सुना जाए। इससे पहले उन्होंने सीएम लगातार खुद पुलिस अधिकारियों से रिव्यू मीटिंग करते रहे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से मीटिंग की।

इससे पहले डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे से एक बजे तक अफसरों के दफ्तरों बैठने के आदेश लागू होने के बाद से पुलिस ने अब तक 30 हजार लोगों की शिकायतों का निपटारा किया है। वहीं, जो लोग दफ्तरों तक नहीं पहुंच सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए सरकार की तरफ से एक पोर्टल बनाया गया है। जिसमें वह अपनी बात रख सकते है। इसके लिए pgd.punjabpolice.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!